छत्रसाल महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन

  • Aug 13, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

पिछोर,

                शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर जिला शिवपुरी में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसएस गौतम के निर्देशन में हुआ उन्होंने छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि हमें आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हर घर में तिरंगा फहराना है । हर घर तिरंगा की रैली महाविद्यालय से बस स्टैंड तक  निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नरसिंह भिड़े एवं संयोजक डॉक्टर करण सिंह जाटव के नेतृत्व में रैली आयोजित हुई। रैली में भारत माता के नारे लगाते हुए स्वयंसेवकों ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगे को लगाने हेतु लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा एवं एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक