धनोरा में वर्षा के गांव के वरिष्ट नागरिंको ने देवी स्थल पर किया धरना प्रदर्शन

  • Aug 14, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 


गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड के किसान फसलों के लिए मानसून पर निर्भर रहने वाले किसान इस साल बारिश कम होने की वजह से चिंता बढ़ने लगी है क्योंकि किसान का रोपाई  ब्यासी थम सी गई है। देख रहे हैं कि कब पानी गिरे और हमारे खेतों खली आलू का धान हरा भरा लहराए और मन को सुकून मिले । ग्रामीण क्षेत्रों में किस पानी के एक-एक बूंद के लिए तरस रहा है। लेकिन मानसून की प्रकोप होने के वजह से शहरों में भयंकर बारिश तबाही मचाई है जनधन को क्षति पहुंचाई है। हाल के हफ्तों में हुई बारिश देखें तो जलमग्न होने के कारण कई शहर धक पड़ गए हैं। इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाए तो वर्षा के लिए अनेक प्रकार के पूजा पाठ क्या जा रहे हैं। जैसे ग्राम धनोरा में वर्षा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने देवी स्थल पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।   आपको बता दें कि इस वर्ष मैनपुर और देवभोग क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के लिए तरह तरह के पुजा पाठ किया जा रहा है। अकसर ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के लिए हर गांव में अलग अलग तरीका से पूजा पाठ किया जाता हैं जैसे मेढक और मछली का विवाह किया जाता और भीमा देव की पूजा अर्चना करते हैं व कही कही गांव के इष्ट देवी के मंदिर परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाता हैं। उसी प्रकार मैनपुर विकासखंड के ग्राम धनोरा में वर्षा के लिए गांव इष्ट देवी के मंदिर परिसर में गांव के वरिष्ट नागरिंको द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब हमारे गांव में वर्षा नहीं होगा तब तक धरना में बैठे रहेंगे उन्होंने ये भी कहा हर बार की भांति इस बार भी हमारी गुहार सुनेंगे जब जब देवी स्थल पर गुहार लगाये है तो वर्षा हुई है।

news_image

COMMENTS