प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में रैली

  • Aug 16, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

 गोहद के कांग्रेस नेताओं ने रैली निकालकर दिया ज्ञापन

गोहद- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाडरा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में, गोहद कांग्रेस ने रैली निकाली और एक ज्ञापन दिया, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और रैली निकाली, रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बाद में एक महामहिम राज्यपाल के नाम गोहद एसडीएम  के मार्फत नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव को दिया गया, इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आसीष गुर्जर ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के दिन लद गये हैं, जनता ने इस सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है, इसका अंदेशा भाजपा नेताओं को भी है, इसलिए उनके इशारे पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर एफआईआर दर्ज की गई है, यह अभिव्यक्ति की आजादी का घोर उल्लंघन है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नगर और ग्रामीण इलाकों में जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बताएं, साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहे कि अब मैदान में उतरने का समय आ गया है, कार्यकर्ता को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, पूरी कांग्रेस उनके साथ है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी गुड्डू भदोरिया, डॉक्टर धर्मवीर दिनकर, केशव देसाई, राजीव कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहोर, शहर अध्यक्ष विजय उर्फ टोनी मुदगल, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राम शर्मा, केदार कौशल, बबलू बरैया, ओम प्रकाश माहौर, कैलाश माहौर, तिलक सिंह राजौरिया, राजकुमार देशलेहरा, रमज़ान खान, साबू खान, तिलक सिंह राजोरिया, बन्टी गुर्जर, हरजिन्दर सिंह जिन्दा, महेश कौशल, इन्द्र सिंह खन्ना, सुजान गुर्जर, पिंकी उचाडिया, रामजी गुर्जर, अवधेश शुक्ला, मुन्नेश शर्मा, राघवेंद्र राजौरिया, कैलाश जाटव, रवि कुशवाह, गौरव कोहली, बृजेश चौरसिया, मुनैय्या तोमर, महावीर जाटव, राहुल उपाध्याय, भारत गुर्जर, गजेंद बंसल, लालबहादुर जादौन, कल्ला गुर्जर, रघुवीर कौहली, कृष्णा कुशवाह, सुधीर जादौन, लखपत तोमर, मायाराम राठौर, रामहेत जाटव, एड. रघुनाथ त्रिवेदिया, आशीष शर्मा, आकाश शर्मा, बबलू खान, धीरेन्द्र शर्मा, करु गुर्जर, दीपक श्रीवास्तव, आरिफ़ खान, गजेंद्र बंसल, शिव सिंह गुर्जर, एडवोकेट विकास कांकर, प्रमोद भटेले आदि कांग्रेसी सम्मिलित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक