रीवा केन्द्रीय जेल में आजादी का अमृत महोत्सव का हुआ आयोजन

  • Aug 18, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

रीवा। केन्द्रीय जेल रीवा में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया । इस दौरान बंदियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी गई। बंदी जागवली साकेत एवं बंदी मनोज दाहिया, मिठाई लाल यादव, छक्के लाल महरा, द्वारा संयुक्त रूप से देश भक्ति से संबंधित गीत की प्रस्तुति दी गई। मनोज दाहिया द्वारा भजन, बंदी राजू सिंह गहरवार द्वारा गीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए। 

जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि केन्द्रीय जेल में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहें 18 बंदियों ने संगीत की विभिन्न परीक्षाएँ उत्र्तीण की। प्रथम वर्ष से पंचम वर्ष तक की उपाधि अर्जित करने वालों को अंकसूची एवं उपाधि पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले,सहायक जेल अधीक्षक श्याम सिंह कुशवाह, संगीत शिक्षक राजेश शुक्ला, शिक्षक राजीव तिवारी, शिक्षक स्वदीप सिंह, उपेन्द्र कुमार द्विवेदी, प्रिंयका धाकड़, रिंकू शाह एवं प्रहरीगण उपस्थित रहे ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक