दबोह में नकली दूध का केमिकल पकड़ा,डेयरी मालिक सांची को करता था दूध सप्लाई,फ़ूड सेफ्टी अधिकारी की कार्यवाही

  • Aug 18, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड-जिले के दबोह में बीती शाम एक दूध डेयरी को निशाना बनाते हुए छापामार कार्रवाई की गई।यहां फूड सेफ्टी अफसरों ने डेयरी से नकली दूध बनाने वाला केमिकल पकड़ा।हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये डेयरी मालिक सांची डेयरी को बड़ी तादाद में दूध सप्लाई करता था।फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के मुताबिक दबोह नगर के वार्ड क्रमांक 13 में भारत सिंह यादव के मकान में नकली दूध तैयार होने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। यहाँ फूड सेफ्टी अधिकारी अवनीश कुमार गुप्ता,रेखा सोनी और रीना बंसल ने छापामार कार्रवाई की।इस कार्रवाई के दौरान टीम को मकान के अंदर 16 किग्रा माल्टो पाउडर दूध बनाने वाला केमिकल)69 किग्रा घी और 24 किग्रा मक्खन मिला।फूड सेफ्टी अफसरों ने यहां जांच के नमूने लिए।जांच में अफसरों को पता चला कि डेयरी से दूध सांची डेयरी के लिए सप्लाई किया जाता है।माल्टो केमिकल पकड़े जाने की सूचना सांची डेयरी के अफसरों को दी गई।विभागीय अफसरों द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि सांची डेयरी में सप्लाई दूध की गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई गई।


आसपास की डेयरी पर नहीं पहुंची टीम


दबोह में एक डेयरी पर माल्टो केमिकल मिलने और सप्लाई दूध की गुणवत्ता ठीक न होने पर भी क्षेत्र की डेयरियों पर फूड सेफ्टी अफसर नहीं पहुंचे।जबकि इस क्षेत्र से बड़ी तादाद में मिलावटी दूध सांची डेयरी में सप्लाई होता आ रहा है।यहां से फूड सेफ्टी अफसर आलमपुर में चले गये जहां उन्होंने हल्दी धनिया पाउडर के नमूने लिए।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक