हजारों के तादात में लोकेंद्र कोमर्रा ने थामा कांग्रेस का हाथ.... कांग्रेस का हाथ थाम कर अपनी दावेदारी बिंद्रानमागढ़ में पेश की....

  • Aug 20, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image



देवभोग  प्रमेश अवस्थी न्यूज़... गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड के क्षेत्र के ग्राम मुंगझर  निवासी लोकेंद्र कोमर्रा ने आज हजारों के तादाद में कांग्रेस का दामन थामा। उन्होंने पूर्व में प्राचार्य के पद पदस्थ थे। और अपनी सेवा दी थी। उन्होंने अपने स्वेच्छा से सरकारी नौकरी से त्याग पत्र देकर करीब हजारों की संख्या में सदस्यों के साथ कांग्रेस का दामन थाम । बता दे पूर्व से ही कांग्रेस पार्टी में ही सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे थे ।उनके कांग्रेस में प्रवेश करने की अटकले पूर्व से ही लगाया जा रहा था ।आज कांग्रेस कमेटी देवभोग के द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर विधिवद  कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कराया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भाव सिंह साहू के मौजूदगी में लोकेंद्र कोमर्रा ने कांग्रेस का दामन थामा।



बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा से इस बार होगी कांग्रेस की जीत, ..लोकेंद्र कोमर्रा..... इस दौरान लोकेंद्र कोमर्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी नौकरी अपनी स्वेच्छा से त्यागपत्र देकर कांग्रेस के रीति नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं ।अपने साथ हजारों की तादाद में साथियों के नाम और लिस्ट भी कांग्रेश को सौंपी ।उन्होंने यह भी कहा कि अपने पिता से लेकर दादा भी कांग्रेस पार्टी का सेवा पूर्व में भी दे चुके हैं। कोमररा ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के भुपेश सरकार जनता के हित में जो कार्य कर रहे हैं वह पुरे देश में एक मिसाल कायम है।


कांग्रेस प्रवेश कर अपनी दावेदारी पेश की..... बीते कई  दिनों से यह अटकल लगाई जा रहे थे कि लोकेंद्र  कांग्रेस का दामन कब थामेंगे  और अपनी दावेदारी बिंद्रानवागढ़ में कब पेश करेंगे ।उन्होंने  कांग्रेस में प्रवेश कर अपनी दावेदारी पेश करते हुए जनता से अपील की है कि इस बार 15 साल के सूखे को खत्म कर बिंद्रनवगड़  में कांग्रेस का विधायक लाकर विकास को आगे बढ़ाने की पुंजोर प्रयास करने की बात कही। और उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भुपेश सरकार जो कार्य किए हैं इसी को मद्देनजर रखते हुए बिंद्रनवगड क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराते हुए 15 साल के सुख को खत्म करना होगा।


   इस दौरान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने कहा की छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्य से प्रभावित होकर आज लोकेंद्र ने कांग्रेस में प्रवेश किया। साथी ही उनके साथ हजारों के ताकत में साथियों को कांग्रेस में प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विधानसभा से कांग्रेस की जीत निश्चित है श्री साहू ने सभा सभी कांग्रेस प्रवेश करने वाले का स्वागत करते हुए कहां के निश्चित तौर पर आप सभी के आने के बाद कांग्रेस पार्टी और भी अधिक मजबूत होगी।


इस मौके पर प्रमुख से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, दुर्गा चरण अवस्थी सुखचंद बेसरा, प्रमेश अवस्थी,अरुण मिश्रा, सूरज शर्मा के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक