अम्बाह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आने को लेकर अम्बाह पोरसा महुआ दिमनी कॉग्रेस कमेठी की तैयारी जोरो पर

  • Aug 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

अम्बाह... पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी के 25 अगस्त को अम्बाह विधानसभा में आगमन की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बाह,पोरसा, महुआ,दिमनी विधानसभा के सिहोनिया, ज़ीगनी,दिमनी ब्लॉक की मीटिंग आज श्री राम वाटिका में अम्बाह ब्लॉक अध्यक्ष श्री उमचारण कटारे जी के नेतृत्व में संपन्न हुई कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री शहीद श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके हुई सभी ने 2 मिनिट मौन धारण कर श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।जिसमें मुरैना जिला प्रभारी बालेंदु शुक्ला जी,जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना जिला अध्यक्ष श्री मधुराज सिंह तोमर जी, मुरैना शहर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा जी,दिमनी विधायक रवीन्द्र सिंह तोमर जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष राम सिंह तोमर जी,सह प्रभारी लतीफ़ खान मल्लू जी,आर डी सिंघल जी,बी पी रावत जी,एवं अन्य ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद गण,कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी,पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और आगामी 25 अगस्त को आदरणीय कमलनाथ जी की जनसभा को सफल बनाने के लिए अपने अपने विचार रखे।अंत में ब्लॉक अध्यक्ष श्री उमचारण कटारे जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक