नगर पालिका मैं चल रही कर्मचारियो की मन मर्जी, बिना जानकारी के जेसीबी लेकर पहुच गया सदर बाजार

  • Aug 21, 2023
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image



नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ को नहीं दी जानकारी


शिवपुरी -शिवपुरी नगर पालिका के कर्मचारियों की ऊनी ही मर्जी चल रही हैं आज कल हर व्यक्ति जब चाहे जेसीबी को किसी के भी घर के आगे लेकर ओआहुच रहा है जिसकी जानकारी न ही अन्य किसी अधिकारी को दी जाती हैं। और न ही नगर पालिका अध्यक्ष को अब सबाल ये हैं कि सच मैं जानकारी नही दी गई या जानकारी न देने की कहानी बनाई गई हैं

  

आज शिवपुरी के सदर बाजार में आज नगरपालिका की जेसीबी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सिंह सगर की बिना जानकारी के ही पहुंच गई ड्राइवर ने जैसे ही जेसीबी सदर बाजार की गली में घुसाना चाहा तो व्यापारियों ने एकत्रित होकर चक्का जाम कर डाला व्यापारियों में यह नाराजगी देखी गई.


व्यापारियों ने कहा कि त्यौहार पर ही अतिक्रमण मुहिम चलाई जाती है और चुनाव से ठीक पहले भी यह अतिक्रमण मुहिम समझ से परे हैं. व्यापारियों ने कहा कि वैसे ही व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और अब रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है।

ऐसे में अतिक्रमण मुहिम सही नहीं है. वहीं व्यापारियों ने भी अनिश्चितकालीन धरना का बैनर सदर बाजार में लगा दिया साथ ही चुनाव बहिष्कार करने का बखान किया गया। 


नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि किस तरह से जेसीबी यहां पहुंची हमारी जेसीबी तो मुरम के काम से गई थी उसकी वह जांच कराएंगे और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

वहीं व्यापारियों ने बताया कि जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि जेसीबी किसके आदेश से आई है. तो ड्राइवर ने व्यापारियों को नगर पालिका में पदस्थ त्रिपाठी का नाम बताया इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष से सभी व्यापारियों ने त्रिपाठी को सस्पेंड करने की मांग की है.

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक