जिला स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रदाय की स्कूटी

  • Aug 25, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

प्रदेश सरकार ने बीमारू राज्य कहे जाने वाले मध्यप्रदेश को एक विकसित राज्य बनाया राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती

शिवपुरी- मानस भवन शिवपुरी में जिला स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मुख्य आतिथ्य में शिवपुरी जिले के 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले 126 छात्र-छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया गया।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर, शा.उ.वि. के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा बढ़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक उपस्थित थे।

राज्यमंत्री मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बीमारू राज्य कहे जाने वाले मध्यप्रदेश को एक विकसित राज्य बनाया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं स्कूटी वितरण का जो कार्य किया जा रहा है, वह बहुत ही अतुलनीय है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सपने छोटे नहीं बल्कि बड़े देखें, स्वामी विवेकानंद की राह पर मेहनत करते रहे। हर चीज संभव है, मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हमारा देश विश्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। श्री भारती ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जो छात्र-छात्राओं को समर्पित था।

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करते है, ठीक उसी प्रकार मुख्यमंत्री संपूर्ण प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए कार्य कर रहे है। प्रदेश सहित जिले में भी प्रसव सहायता, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, पुस्तक वितरण स्कूटी वितरण का उत्कृष्ट कार्यों के साथ-साथ आयुष्मान का लाभ, आवास, छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, इंजीनियर, डॉक्टर आदि फीस शिक्षा के लिए प्रदान करने जैसे प्रमुख कार्य किए जा रहे है। मुख्यमंत्री प्रदेश के बहनों को 1 हजार रूपए प्रतिमाह प्रदाय कर महिलाओं को सशक्त बना रहे है। इस मौके पर अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा भी वक्तव्य प्रस्तुत कर अपने अनुभव साझा किए गए। जिसमें शा मॉडल स्कूल पिछोर की छात्रा अनामिका श्रीवास्तव ने स्कूटी मिलने पर मंच से अपने अनुभव साझा किये और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।

COMMENTS