बस्तर संभाग में तुलसी जयंती पर अक्षर चेतना साहित्य सम्मान से अलंकृत हुए डाॅ मुन्ना लाल देवदास

  • Aug 25, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image


संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

        गरियाबंद-526 वाँ  तुलसी जयंती का राज्य स्तरीय आयोजन श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के बेनर तले बस्तर संभाग के डिहीपारा बोरगाँव में किया गया। जिसमें श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास को शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और मानस के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अक्षर चेतना साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डाॅ देवदास ने  अक्षर की महिमा बताते हुए कहा - 

अक्षर तो ब्रह्म समान है, 

यह मत है वेद पुराण का। 

अक्षर से ही निर्माण हुआ है, 

गीता बाईबिल और कुरान का।। 

उन्होंने आगे कहा कि अक्षर के माध्यम से ही तुलसीदास ने राम चरित मानस लिखा, बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान लिखा, साहित्यकारों ने साहित्य की रचना की। अक्षर हर व्यक्ति की अभिव्यिक्त का आधार है।बिना अक्षर के आदमी गूँगा जैसे लगेगा। इसलिए हर आदमी के जीवन में अक्षरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संयोग से आज डाॅ देवदास इंटरनेशनल डाक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित हुए। 

    इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान, संगोष्ठी और अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की मानस मंडललियों और वक्ताओं की गरिमामयी प्रस्तुति हुई । अनेक प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। ग्रामवासियों ने सबके लिए भोजन की व्यवस्था की। प्रतिष्ठान की प्रांतीय उपाध्यक्ष दीप्ती पाण्डेय जी ने प्रतिवर्ष एक लाख रुपये देने की घोषणा की। श्री कुँजलाल साहू  ने 165 आजीवन सदस्य बनाकर एक लाख से अधिक राशि जमा की। बस्तर संभाग का यह तुलसी जयंती समारोह अनूठा और यादगार रहा। आज ही 23 अगस्त 2023 को भारत की चन्द्रयान की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय वैज्ञानिकों को सबने मंच से ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

   इस समारोह के उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि थे कांकेर लोकसभा सांसद मान. मोहन मंडावी जी और समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे विधान सभा उपाध्यक्ष मान. संतराम नेताम जी। इसी प्रकार तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों में अध्यक्ष गोपाल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश देशमुख, महासचिव पुरुषोत्तम राजपूत, सचिव गजेन्द्र हरिहरणो, मोहन लाल यादव, छगन लाल यादव,गुप्तेश्वर बघेल, त्रेता चंद्राकर, लिलार सिन्हा, लोकेश गायकवाड़ प्रांतीय सलाहाकार, गीता शर्मा ज्योतिषी, पोषण शुक्ला, राजेश साहू पुष्पा मिश्रा आदि। रायपुर जिला मानस संघ से अध्यक्ष जगदीश शर्मा, सचिव पोयम शरण, शत्रुहन सिन्हा, चिम्मन साहू, विजय पाटेश्वर । मानस दर्शन जीवन अर्पण ग्रुप से दीपक गुहा, देवलाल सिन्हा, मोती लाल राठौर, जे आर नाग, राजेश गंधर्व एवं बड़ी संख्या में उपस्थित वनाँचल वासियों ने तुलसी जन्मोत्सव के साथ सत्संग का लाभ उठाया ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक