देवभोग_ एम मनु पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों ने चंद्रयान _3 की सफलता को पेंटिंग के माध्यम से उकेर कर जश्न मनाया।संस्था की प्राचार्य मांडवी मिश्रा ने बताया कि इस ऐतिहासिक सफलता की रिकार्डिंग विडियो बच्चो को दिखाया गया।उन्हे इस अभियान से जुड़ी सारी तथ्यों की जानकारी पहले दी गई।चांद पर पहुचें यान हमारी जीवन शैली के लिए कितना उपयोगी है,देश के मान बढ़ाने में कैसे मददगार साबित हुआ,इसकी विस्तृत जानकारी देने के बाद,बच्चो ने अपने विवेक से पेंटिंग बनाया।
फोटो_ चंद्रयान 3 की सफलता को पेंटिंग से उकेरते एम मनु पब्लिक स्कूल के बच्चे।