प्रदेश की भाजपा सरकार ने चंबल को विकास का नया आयाम दिया रावत

  • Aug 26, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मुरैना। विधायक मनीष रावत ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा कर भाजपा की प्रदेश सरकार ने मुरैना जिले में किये गए विकास कार्यो को गिनाया। उन्होंने कहा कि 2003 से पहले मुरैनावासी डर और भय में जीते थे। डाकुओं का आतंक था, दिन दहाड़े  लूट, डकैती एवं अपहरण जैसी घटनाएं होतीं थीं। अब मुरैना डकैत विहीन हो चुका है।

मुरैना डाकुओं की बजह से देश भर में विख्यात था, लेकिन अब लोग मुरैना को सरसों के तेल और दूध मावा की पैदावार के लिए जानते हैं। भाजपा की शिवराज सरकार ने ना सिर्फ दस्युओं से मुक्ति दिलाई बल्कि चंबल को विकास का नया आयाम दिया। 2003 से पहले बिजली की बड़ी समस्या थी। दस-दस घण्टे बिजली नहीं आती थी। भाजपा सरकार ने बिजली की पैदावार बढाई। मुरैना में नए फीडर बनवाने का काम हुआ। जिले में 10 गुना ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर बिजली केंद्रों का बढ़ाया गया है। जर्जर हालत में पड़ी बिजली की पुरानी लाइन को बदलवा कर नई लाइने बिछवाई। जिससे लोगों को आज मुरैना में 24 घण्टे बिजली मिल रही है। शिवराज सरकार ने आने जाने के लिए रोडो का जाल बिछाया है। आज किसान अपने गांव व खेत से सीधे पक्की सडक़ के जरिये अपनी उपज को मंडी तक ला सकता है। रावत ने कहा कि शिक्षा की बात की जाए तो हर विधानसभा में शिक्षा के लिए सी एम राइज स्कूल संचालित किए है। जिनकी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। सर्वसुविधायुक्त बिल्डिंग बन रही है।

उन्होंने शिवराज सरकार के जिले में किये गए कामों को भी गिनाया। जिसमें बताया कि मुरैना शहर की नगर पालिका को नगर निगम बनाने का काम शिवराज सरकार ने किया। सीवर लाइन बिछाने का काम हुआ। इसके साथ ही खुले नालों को बंद कराकर उन पर आज बाजार विकसित हो गया है। मुरैना में 600 बेड का हॉस्पिटल बनाया। शहर में पीने के लिए वाटर प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण में चल रहा है। जिससे घरों में फिल्टर पानी पीने को मिलेगा। भाजपा सरकार की ही सौगात है कि नैरोगेज रेल लाइन को हजारों करोड़ खर्च कर ब्रॉडगेज में बदला गया है। जिस पर अब रेल दौडऩे वाली है। 

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक