राकेश सिंह बने कुशवाह प्रांतीय कुशवाह समाज के चंबल संभागीय अध्यक्ष

  • Aug 27, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद। प्रांतीय कुशवाह समाज म. प्र. भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाह जी द्वारा नालंदा गुरुकुल हाई सैकंडरी स्कूल के संचालक राकेश सिंह कुशवाह को चंम्बल संभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। चंबल संभाग में संभागीय अध्यक्ष पद पर  नियुक्त होने पर समस्त प्रदेश कार्यकारणी और कुशवाह समाज ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राकेश सिंह कुशवाह नालंदा गुरुकुल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल गोहद के संचालक ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के कुशवाह समाज के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है तथा प्रेमनारायण, लाखन सिंह शिक्षक,  रामरूप ,ओमप्रकाश पूर्व पार्षद, रामबरन सिंह, सुरेंद्र सिंह , संतोष राठौर मंडल उपाध्यक्ष , लाखन सिंह मौ एवं समस्त मित्रों के द्वारा उन्हें बधाई दी है। राकेश सिंह कुशवाह ने कहा कि आज मुझे सामाजिक सेवा करने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है उसे मैं समाज को साथ लेकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा, राकेश सिंह कुशवाह के द्वारा समाज  में अनेक सामाजिक कार्य समय-समय पर किए जाते करते रहे है जिससे इनकी एक अलग ही पहचान है, चाहे वो ब्लॉक हो या जिला सभी जगह ये अपनी समाज में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी छवि बनाए हुए हैं। इन्होंने हाल ही में 23.08.23 को भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाह जी के समक्ष प्रांतीय कुशवाह समाज का संभागीय अध्यक्ष  पदभार ग्रहण किया है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक