युवा मोर्चा का प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान का सुभारम्भ गुनौर विधानसभा के सलेहा में हुआ कार्यक्रम संपन्न

  • Aug 27, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

इन दिनों बीजेपी ने पूरे जोर शोर युवाओं को बीजेपी से जोड़ने के लिए सदस्यता महाअभियान सुरु कर दिया है इसी तारतम्य में गुनौर विधानसभा अंतर्गत सलेहा मंडल में चंदौली यूपी विधायक सुशील सिंह के मुख्य आतिथ्य में विशाल देवेंद्र नगर और सलेहा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन पश्चात कई नव युवकों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।


बीजेपी से गुनौर की सीट राजेश वर्मा को मिलने के बाद से ही चुनावी समर का आगाज पूरे जोर शोर से दिखाई देने लगा है,अपने 7 दिवसीय प्रवास पर आए पर्वेक्षक के तौर पर विधायक सुशील सिंह लगातार बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र बताते हुए लगातार दौरे पर हैं।

आज उन्होंने सलेहा में युवा मोर्चा की की पूरी टीम को मंगलम गार्डन के हाल में संबोधित करते हुए युवा टीम में जोश भरने का कार्य किया।

उन्होंने कहा की राष्ट्र  निर्माण की नींव हमेशा युवा तरुनाई ने ही रखी है हमारी पार्टी का सबसे युवा हिस्सा युवा मोर्चा ही है यदि ये सक्रिय है तो ये पार्टी प्रदेश और देश को दिशा दशा दोनो बदलने में पूर्णतः सक्षम होता है।

 युवाओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा की युवाओं को विवेकानंद के जीवन का अनुसरण जीवन में आमूलचूल परिवर्तन ला सकता है हर युवा को विवेकानंद के आदर्शो का अनुपालन जरूर करना चाहिए।

मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस और अन्य दलों की रणनीतियों को जम कर कोसा। साथ ही युवाओं को बीजेपी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

वही ऊर्जावान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बीजेपी भास्कर पांडे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के समक्ष दर्जनों नव युवकों को बीजेपी की सदस्यता दिलाते हुए आगामी दिनों में मंडल से लेकर पंचायत स्तर पर नए युवाओं को सदस्यता दिलाने का आह्वाहन किया।मंडल अध्यक्ष सलेहा हरेंद्र त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शुशील त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष,मदन मोहन पांडे,शिवरतन मिश्रा,हरेंद्र त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष सलेहा, उमेश पाठक मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र नगर, हरिओम आसाटी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,देवेंद्र सिंह परमार जिला उपाध्यक्ष ,शैलेंद्र राजपूत सचिन देव अरजरिया जिला मंत्री,ललित मिश्रा सलेहा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सहित सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक