क्योटी जलप्रपात में मिला महिला का निर्वस्त्र शव शिनाख्त नहीं

  • Sep 06, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

रीवा जिले के क्योटी जलप्रपात में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की मानें तो गत 3 सितंबर की दोपहर क्योटी गांव के कई मछुआरे वाटरफॉल के नीचे मछली मारने गए थे। मछली पकड़ते समय अचानक बदबू आई। पास गए अज्ञात महिला की निर्वस्त्र लाश थी। डर के मारे शाम को कुंड से बाहर आ गए। इसके बाद गढ़ थाना और लालगांव चौकी पुलिस को सूचना दी।वाटरफॉल के अंदर लाश की बात सुन एसडीईआरएफ के जवान जिला मुख्यालय से बुला लिए गए। लाश देखने वाले मछुआरा आया। उसने जो घटनास्थल बताया तो वह सिरमौर थाना क्षेत्र का निकला है। ऐसे में सिरमौर पुलिस आई। यह करते दोपहर हो गई। तीन बजे संयुक्त टीम 400 फीट गहराई में उतरी। वहां से लाश को बरामद कर शाम 5 बजे ऊपर आई है।

सिरमौर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजभान सिंह ने बताया कि क्योटी फॉल के मंदिर के दूसरे तरफ कुंड के नीचे 35-40 साल के महिला की निर्वस्त्र लाश मिली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 10 दिनों पहले तक जलप्रपात में पानी आ रहा था। तब लाश कहीं से बहकर आई होगी। पानी के अंदर जीव जंतु कपड़े फाड़कर मुंह खा लिए हैं। लाश डीकंपोज हो चुकी है। आसपास के थानों को सूचना भेजवाई है।


*इनका कहना है*

शव की शिनाख्त नहीं हुई है हम प्रयास करें कि शव की शिनाख्त हो जाए मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अनिल सोनकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा

COMMENTS