अम्बाह स्वस्थ बच्चे होंगे तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा प्रो मेडेकर

  • Sep 06, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

अम्बाह... राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय की रासेयो इकाइयों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 01 में पोषण जागरूकता अभियान एवं शिक्षक दिवस  मनाया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य वी.मेडेकर ने अपने संबोधन में कहा  कि जागरूकता अभियान के अंतर्गत  महिलाओं एवं बच्चों को किस प्रकार जागरूक  तथा संतुलित भोजन लेने से कौन-कौन सी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इस विषय में सभी स्वयंसेवकों को

 बृहद रूप में बताया एवं स्वयंसेवकों को समय-समय पर बच्चों तथा महिलाओं के पोषण आहार संबंधी गतिविधि का भी निरीक्षण करना है। आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं का माल्यार्पण कर सम्मानित किया । तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रक्षा कम्ठान ने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य खाने की आदतों से बनता है। स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने के लिए पोषण एवं अनुकूल खाने की आदतों के महत्व को विस्तार से बताया । इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा अग्रवाल ने बच्चों के लिए पोषक युक्त आहार जैसे अंकुरित अनाज, दूध,फल, सब्जियां आदि देने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया। स्वयं सेविकाओं में स्वाति तोमर, राधा तोमर, कुसुम यादव श्वेता उपाध्याय ने महिलाओं और बच्चों को विटामिन तथा कुपोषण से मुक्त होने के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता संध्या श्रीवास्तव एवं उपस्थित महिलाओं का कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में नंदिनी शर्मा, श्रेया अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, आयुषी मुद्गल, शिवानी तोमर, लक्ष्मी श्रीवास, निर्मलता, पीयूष शर्मा, चेतन शर्मा,अरुण किरार, वैष्णवी शर्मा, अंजली मिश्रा, सरिता आदि ने भागीदारी की।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक