कांग्रेस ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित की भाजपा की पाप की मटकी फोड़ प्रतियोगिता

  • Sep 08, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मुरैना। जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भाजपा सरकार की पाप की मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

भाजपा सरकार की पाप की मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ आई। प्रतियोगिता को देखने में इतना उत्साह नजर आया कि मुरैना शहर की कई बालक, बालिकाओं, महिलाओं सहित कई कांग्रेसियों ने भाग लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे नियम आउट लाइन बनाई गई, जिसमें कई भाग लेने वाले प्रतिभागी आउट लाईन से बाहर होकर आउट गए, लेकिन अंबाह कांग्रेस के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता वीरेंद्र सखवार ने भाजपा की पाप की मटकी फोड़ी, जिसके उपहार स्वरूप 1500 रूपए की इनाम दी गई। उक्त प्रतियोगिता में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज तोमर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर दीपक शर्मा, मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी, मुरैना विधायक राकेश मावई, संगठन मंत्री ग्रामीण सुभाष सिंह सिकरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव, वीरेंद्र हर्षाना, डॉ. राकेश महेश्वरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र डंगस, प्रवक्ता हरीश पाठक, शहर जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, जसवीर गुर्जर, विक्रम मुदगल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक