रीवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की मनाई गयी पहली वर्षगांठ

  • Sep 08, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

 रीवा।जिले में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के रूप में मनाई गयी, आज ही के दिन हमारे प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो हमारे देश के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक कि सबसे लम्बी पदयात्रा है, श्री राहुल गांधी जी द्वारा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यो, और 02 केन्द्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों, व लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनां की यात्रा ने लोगो के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी। लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति श्री राहुल गांधी जी की भक्ति और धर्म सामुदाय, जाति, आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने उनके अटूट भावना से मंत्र मुग्ध हुए उनकी विचारशील पहल समय की मांग की जिसने मूल रूप से हमारे देश में राजनीति की दिशा बदल दी, और करोड़ों लागों को भारत की एकता एवं अखण्डता के साथ जोड़ने का यात्रा के माध्यम से श्री राहुल गांधी जी ने कार्य किया एवं प्रेम सद्भावना की एक नई परम्परा की शुरूआत की। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी रीवा द्वारा स्थानीय शिल्पी प्लाजा चौराहे से आरंभ होकर कला मंदिर, अस्पताल चौराहा से प्रकाश चौराहा, स्टेच्यु चौराहा, सॉंई मंदिर, होते हुए मृग्नयनी चौराहे में आम सभा के रूप में भारत जोड़ो पदयात्रा का समापन हुआ। इस आयोजित पदयात्रा में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, महापौर अजय मिश्रा बाबा, शहर कार्यकारी अध्यक्ष वसीम राजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार प्रहलाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामगरीब बनवासी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती कविता पाण्डेय, शिव प्रसाद प्रधान, के.के. गुप्ता, संगठन मंत्री सज्जन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश द्विवेदी काकू, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुस्ताक खान, रफीक अंसारी, नरेश गुप्ता, श्याम सिंह, कुलवंत सिंह, पार्षद धनेन्द्र सिंह, पार्षद अशोक पटेल झब्बू, सहफुज खान, अमृतलाल मिश्रा, आई.टी.सेल. अध्यक्ष तनवीर अहमद खान, ंगुले अहमद, मकदूम खान, मनमोहन सिंह, जय सिंह, लियाकत अली, रवि बहादुर सिंह, मजिद खान, रामकृष्ण ताम्रकार, राजेश नामदेव, राजेश मिश्रा बब्बू, चंचल द्विवेदी, प्रेमलाल विश्वकर्मा, अर्चना द्विवेदी, सत्या द्विवेदी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, संध्या द्विवेदी, अमित चतुर्वेदी, श्याम निरंकारी, राजेश बंसल, अमित द्विवेदी बेटू, दिनेश सेन, राजेन्द्र तिवारी, सुरेश वर्मा, नूर अफजल, केशव वर्मा, रामस्वरूप झंझोट, सतेन्द्र साकेत, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

COMMENTS