रीवा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल राज पैलेस में युवक की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश

  • Sep 10, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image

                                                                             रीवा। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित होटल राज पैलेस के कमरा नंबर 112 में आज एक युवक फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। बताया गया की उक्त युवक सोलापुर महाराष्ट्र का निवासी है जो सोया कंपनी में काम करता था। 2 दिन पहले ही वह होटल राज पैलेस में 112 नंबर कमरा लेकर रुका था लेकिन आज सुबह से उसका दरवाजा नहीं खुला। वस्तु स्थिति को देखते हुए होटल संचालक में जब कमरा खुलवाया तो  यूवक का शव फांसी पर लटकता पाया गया।  तत्काल मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी अपने टीम के साथ  पहुंचे है जो मामले की जांच कर रही है।

news_image

COMMENTS