किसान पुत्र मुख्यमंत्री के राज में अन्नदाता परेशान

  • Sep 11, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सीहोर। अल्प वर्षा के कारण सीहोर जिले के किसान बहुत ज्यादा परेशान और हताश हो गए हैं। अन्नदाता की परेशानी को दूर करने उनका हालचाल जानने ओर उन्हें इस मुश्किल घड़ी वर्तमान सरकार और सरकार के चरणों में दंडवत करता शासन प्रशासन अपनी आंखे मूंदे अपनी मस्ती और हठधर्मिता में व्यस्त है। इधर अन्नदाता जिले में फसलों के चौपट होने के कारण परेशान है और सरकार के मुखिया किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई करने के बजाय बड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित करवा रहें हे और सत्ता और प्रदेश की जनता की मेहनत की कमाई की फिजूलखर्ची इन कार्यक्रमों में कर रहे हे। शासन प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ती इस मुश्किल भरे समय में किसानों की सुध नहीं ले रहा हे। यह मुख्यमंत्री जी के ग्रह जिले और उनके विधानसभा क्षेत्र की वास्तविक स्तिथि हे।खुद तो मुख्यमंत्री खर्चीली सभाओं मे उड़नखटोले से आते है ताकि प्रदेश की टूटी फुटी सड़को पर हिचकोले खाने से बच सकें। सत्ता शासन प्रशासन का आम जनमानस और अन्नदाता के लिए ये बेरुखी वाला रवैया लोगों को खून के आंसू रुला रहा हे। इस सभी मुद्दों पर युवा कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा बुदनी विधानसभा किसानों और वंचितों के हित में अपने विचार प्रेस वार्ता के माध्यम से जनता के सामने रखेंगे और अंधी बहरी और अहंकारी शासन प्रशासन व्यवस्था को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास करेंगे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक