लहार से कमल को जिताओ बिकाश हम पर छोड़ो-नरोत्तम मिश्रा

  • Sep 11, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दबोह-

   लहार से अबकी बार कमल को जिताओ ओर बिकास हम पर छोड़ो आप लोग पड़ोसी जिला दतिया में विकास देख रहे होंगे उक्त बात देर रात दबोह पहुची जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रदेश के ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नगर दबोह के झंडा चौक पर आमसभा को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस सिर्फ झूठ बोलने का काम करती हैं।आप को इस भम्र में नही आना है।उन्होंने कॉंग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जो घोषणाएं कमलनाथ कर रहे वह योजनाएं अपने राजस्थान,छत्तीसगढ़ में क्यो नही दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस हम से बराबरी करे बुराई नही।उन्होंने जनता से सबाल किया कि कोरोना की दवा किस किस ने ली तो सभी ने हाथ उठा दिए,फिर उन्होंने सबाल किया कि दवा का पैसा किस किस ने दिया तो किसी ने हाथ नहीं उठाया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा,स्वास्थ्य की चिंता करती हैं।आप कमल के बटन यहां दवाएं वहां पाकिस्तान में दहशत पैदा होने लगती हैं।मनमोहन सिंह के शासन में पाकिस्तान हमसे कश्मीर मांगता था आज मोदी जी के शासन में भीख मांग रहा है।उन्होंने आगे कहा कि अभी G 20 समिट का समापन हुआ है।पहले भारत के मसले बिदेशो में सुलझाए जाते थे अब विदेश के मसले भारत में सुलझाए जाते हैं।यह कमल के बटन की ताकत है। आपके कमल का बटन दबाने से सेना का मनोवल बढ़ता है।एक समय हम कश्मीर में झंडा नही फहरा सकते थे पर आज हम चाँद पर झंडा फहरा रहे हैं यह सब कमल के बटन की ताकत है।उन्होंने कॉंग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की कॉंग्रेस में सिर्फ दो नेता है एक कमलनाथ जो उधोगपति है और दूसरे दिग्विजय सिंह जो राजा है तो यह दोनों किसानों के मन की बात और उनके मन की व्यथा,दर्द को क्या समझेंगे।वहीं वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने भी कॉंग्रेस पर बार करते हुए कहा कि कॉंग्रेस की 15 महीनों की सरकार ने आमजनता,किसानों व युवाओं के साथ छल किया है जिसका परिणाम उन्हें इस बार चुनाव में देखने की मिलेगा जब आमजनता उन्हें आईना दिखायेगी।इस दौरान उन्होंने मौजूद जनता की भाजपा की उपलब्धियां गिनाई साथ ही शासन की योजनाओं का बखान भी किया।इस दौरान जनआशीर्वाद यात्रा में सांसद,पूर्व विधायक,प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

news_image
news_image

COMMENTS