हत्या के प्रकरण में फरार 3 - 3 हजार रुपये के दो इनामी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

  • Sep 13, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड पूनम थापा के मार्गदर्शन में फरारी,इनामी आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविंद्र शर्मा व टीम द्वारा 3 - 3 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकिलें,एक लाठी जप्त की।

दिनांक 16/06/2023 को ग्राम रूर में एक्सीडेंट होने एवं पुरानी रंजिश पर से आरोपीगणो ने एक राय होकर ग्राम रूर के निवासी कमल सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह यादव की जान से मारने की नियत से लाठी डंडो व लात घूंसो से मारपीट की थी जिसकी इलाज के दौरान दिनांक 18/06/2023 को मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रकरण में 05 आरोपीगणों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। दिनांक 12/09/2023 को प्रकरण में दो आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्पलेण्डर मोटर सायकिल, एक अपाचे मोटर सायकिल तथा एक बांस की लाठी जप्त की गई है। गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों को न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा,एसआई भान सिंह सिसौदिया,प्रधान आरक्षक आशीष तिवारी,राजवीर सिहं यादव, आरक्षक संतोष जाट,परशुराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक