जौरा पुलिस ने पकड़ी 7 पेटी अवैध शराब 10 स्थाई वारंटी भी हुए गिरफ्तार

  • Sep 14, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मुरैना। जिले भर में पुलिस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं परिवहन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं स्थाई वारंटी कि घर पकड़ के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार को ग्राम अलापुर में अवैध शराब होने की जानकारी मिलने पर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर की गई छापामार कार्यवाही में भूसे में छुपाकर रखी गई 7 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी गई। उक्त अवैध शराब अतरा उर्फ अतर सिंह जाटव के यहां मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी अतर सिंह जाटव को गिरफ्तार किया गया है, वहीं स्थानीय पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी नीरज शर्मा बिलगांव, धर्मेंद्र सांवलिया का पुरा, रमेश कुशवाह डगरिया पुरा, रामअवतार यादव परसोटा, जगन्नाथ, घनश्याम खिरिया, कला सिंह कुशवाह  पुराना जौरा को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुरेश मिश्रा, यशपाल सिंह, गुलाब सिंह बाथम, भूपेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, गुलाब सिंह जाटव, जितेंद्र सिंह, नकुल सिंह, प्रवीण आदि पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक