मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण सम्मान समारोह 2021-2022 में साहसिक खेलों में मप्र के प्रथम विक्रम पुरस्कार से सतना के रत्नेश पाण्डेय हुए सम्मानित

  • Sep 17, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

साहसिक खेलों की श्रेणी में मध्य प्रदेश का प्रथम विक्रम पुरस्कार सतना के रत्नेश पाण्डेय को मिला। रत्नेश पाण्डेय सतना जिले के प्रथम खिलाड़ी हैं जिन्हें विक्रम पुरस्कार प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं वर्चुअली केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी रही। इस अवसर पर सचिव मप्र शासन खेल एवं युवा कल्याण पी नरहरि,  डायरेक्टर खेल युवा कल्याण विभाग एडीजी रवि गुप्ता समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


रत्नेश पाण्डेय प्रथम भारतीय पर्वतारोही हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर प्रथम बार हमारे देश का राष्ट्रगान जन गण मन जाकर कीर्तिमान रचा एवं 10 देशों में 21 से अधिक पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक आरोहण किया है एवं किन्नरों और दिव्यांगों के दल को भी सफ़ल आरोहण कराया।

COMMENTS