कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 21 को गोरमी में 22 को मेहगांव में करेगी जन आक्रोश सभा

  • Sep 19, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जन आक्रोश यात्रा प्रभारी डॉ. गोविंद सिंह व शिव भाटिया सहित कई दिग्गज होगे शामिल

भिण्ड । मध्य प्रदेश के ग्वालियर- चंबल संभाग में जन आक्रोश रैली का आगाज हो चुका है, यह रैली भिंड में 21 सितंबर को गोरमी में प्रवेश करेगी एव गोरमी में जन आक्रोश सभा का आयोजन शाम को किया जायेगा। जिसमे ग्वालियर - चम्बल संभाग के प्रभारी डॉ. गोविंद सिंह,शिव भाटिया, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, विधायक बैजनाथ कुशवाह,देवाशीष जरारिया,दिनेश गुर्जर,वासुदेव शर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह द्वारा दी गई । मेहगाँव में कांग्रेस कमेटी द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 22 सितंबर को मेहगांव में होने वाली जन आक्रोश यात्रा की कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी भी दी गई। इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह,राहुल भदोरिया,रणजीत गुर्जर,गुड्डू नरवरिया राजवीर बघेल, हरिओम भदौरिया, इलियास खान,भूपेंद्र भदौरिया,फौजी, कल्लू राठोर, रामहेत राठौर व कई कांग्रेस के साथीगढ़ उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों से किसान, व्यापारी, महिला, युवा, कर्मचारी सभी आक्रोशित है। प्रदेश में मंहगाई ने आमजन का जीना दुर्लभ कर दिया है,रोजगार न मिलने से युवा बेरोजगार घूम रहा है,महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है महिला सुरक्षा व्यवस्था शून्य है,किसान दुखी हे, अधिकारी कर्मचारियों को उनका हक नही मिल रहा है,मांग करने पर पुलिस के डंडे खाने पड़ते हैं प्रदेश के सभी वर्गो में भारतीय जनता पार्टी के प्रति आक्रोश है ये सभी वर्ग जन आक्रोश रैली का समर्थन कर कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली में सम्मिलित होकर भाजपा के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शित कर कांग्रेस के हाथ मजबूत करेंगे। जन आक्रोश यात्रा मध्य प्रदेश की संपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही हैं जो 11400 किलो मीटर की है

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक