एक दर्जन मुस्लिम भाइयो ने ली भाजपा की सदस्यता

  • Sep 22, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद भारतीय जनता पार्टी के गोहद विधानसभा के प्रत्याशी लालसिंह आर्य के नेतृत्व में कल्याणपुरा पंचायत के 1 दर्जन  मुस्लिम भाइयो ने भाजपा के विधानसभा कार्यालय पर उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा प्रत्याशी लालसिह आर्य द्वारा

 मुस्लिम भाइयो  को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया व भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वाले सभी लोगो ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए व भाजपा प्रत्यासी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने का भरोसा दिलाया सदस्यता लेने वालों में जमील खान पूर्व सरपंच खितौली, मुबीन खान सरपंच कल्याणपुरा, समीर खान, रफीक खान, अल्ताफ खान, शरीफ खान, मुस्ताक खान, आदिल खान, तिलक सिंह राणा, साकिर खान, रवि खान, रामवरन प्रजापति, सरफराज खान आदि लोगो ने सदस्यता ग्रहण की

COMMENTS