भूख प्यास से मर रही गायों को सहारा देने के लिए सामने आए समाज सेवी दिया इस कलेक्टर को ज्ञापन

  • Sep 23, 2023
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image


बोलो जिम्मेदारी हमे दो नही, मरेगी एक भी गाय



शिवपुरी- शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 16 लुधावली में एक बहुत ही विशाल गौशाला संचालित है जिसे पशुपालन विभाग के सहयोग से नगर पालिका शिवपुरी द्वारा संचालित किया जाता है। यहां पर पिछले कई दिनों से नगर पालिका की लापरवाही से भूख-प्यास एवं बीमारियों से प्रतिदिन अनेक गायों की अकाल मौत हो रही हैं। जिसके कारण शिवपुरी नगर के गौ भक्त सामाजिक कार्यकर्ता अत्यधिक दुखी हैं। नगर पालिका के पूर्व इस गौशाला को शिवपुरी शहर के सैंकडों गौभक्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से द्वारकाधीश सेवा समिति द्वारा संचालित किया जता था उस समय शहर वासियों ने अपना तन-मन-धन से सहायोग देकर लुधावली गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में स्थापित कर दिया था।

इस गौशाला के आस-पास 55-60 बीघा चरनोई भूमि थी जिस पर जिम्मेदारों ने अवैध कब्जा करा दिया है जिसे तत्काल मुक्त कराना अति आवश्यक है।

 शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 16 में संचालित गौशाला को शिवपुरी शहर की सेवा भावी संस्था द्वारकाधीश सेवा समिति को गौशाला की व्यवस्थाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी प्रदान करें जिसमें नगर पालिका शिवपुरी द्वारा सिर्फ भूसा, दवाई एवं अनुभवी कर्मचारियों की व्यवस्था की जाये। अन्य व्यवस्थाओं के लिए समिति को स्वतंत्र रहने दिया जाये शिवपुरी गौशाला की स्थिति तभी सुधर सकेगी। शिवपुरी गौशाला में जमीन पर तत्काल फर्सी बिछवाई जाये ताकि गायों के खुर में इन्फैक्शन न हो क्योंकि कीचड़ के कारण भी गायों को बहुत बीमारी हो रही है। लम्पी रोग से बचने के लिए गायों का तत्काल टीकाकरण कराया जाये। गौशाला की जमीन पर जो अतिक्रमण हो चुका है उस जगह को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराकर गौशाला के लिए संरक्षित कराया जाये।

इस सम्पूर्ण व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए समिति के साथ जिला कलेक्टर, स्थानीय विधायक, पुलिस अधिक्षक एस.डी.एम. एवं अन्य रूचि मंद जनप्रतिनिधि एवं गौ सेवा में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी जोडा जाये तभी शिवपुरी गौशाला की स्थिति में सुधार हो सकेगा।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक