अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का हुआ आयोजन

  • Sep 23, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image


रीवा। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के उपलक्ष में विंध्य बधिर संगठन रीवा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद पार्क कॉलेज चौराहा में किया गया। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस ऐसे व्यक्तियों के लिए मनाया जाता है जो बोल और सुन नहीं सकते। संकेतों के माध्यम से एवं भाव भंगिमा से संवाद स्थापित करते हैं। इन मूक-बधिर दिव्यांगजनों के लिए प्रतिवर्ष 23 सितंबर को सांकेतिक भाषा साप्ताहिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान मूक-बधिरों द्वारा विभिन्न मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई तथा जन जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। रैली का शुभारंभ सामाजिक न्याय निशक्त कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक अनिल दुबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली रीवा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः वापस विवेकानंद पार्क में पहुंची। कार्यक्रम का समापन विंध्य बधिर संगठन के संरक्षक अनिल सिंह तिवारी व्याख्याता डाइट, अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, सचिव प्रीतेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शासकीय मूक बधिर विद्यालय एवं जिले भर से तीन सौ से अधिक मूक-बधिर दिव्यांग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मूक बधिर विद्यालय के अधीक्षक यू पी मिश्रा, राकेश मिश्रा तथा सच्चिदानंद पाण्डेय, सतीश गौतम, संदीप त्रिपाठी, रोहित चतुर्वेदी, प्रमोद गौतम, पंकज विश्वकर्मा आशीष गुप्ता वेद प्रकाश, धीरेंद्र जायसवाल, सुनील तिवारी तथा सांकेतिक भाषा अनुवादक के रूप में केके शर्मा उपस्थित रहे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक