द्वारका में वामन जयंती विराट विजय दिन का उत्सव मनाया गया

  • Sep 27, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

गुजरात। जगत मंदिर द्वारका जो पवित्र चार धामों में प्रचलित हे वहा वामन जयंती के 59 विराट विजय दिन का उत्सव मनाया गया। भगवान श्री द्वारकाधीश की विशेष रूप से आरती एवं श्रृंगार किया गया। द्वारकाधीश के इस पावन मंदिर पर साल 1965 दिनांक 26/9 के दिन पाकिस्तान की ओर से 156 बोम्ब की बौछारे हुई थी|लेकिन श्रीजी की कृपा से एक भी बोम्ब नहिं फटा था। इसलिए हर साल वामन जयंती के साथ साथ विजय दिन का भी उत्सव मनाया जाता हे। आज ही के दिन पाकिस्तानी नेवी सेना ने आधी रात में द्वारका पर हमला किया था। जिसमे 156 बोम्ब फेंके गए थे|लेकिन कान्हा की इस नगरी में एक कंकर तक नहिं हिला था। सारी नगरी का अद्भुत बचाव हुआ था। उस दिन की याद में उत्सव मनाया जाता हे।                           जिसमे विष्णुसहस्त्र पाठ, आरती, छप्पन भोग,विशिष्ट श्रृंगार किया जाता हे एवं ध्वजारोहन किया जाता हे|                                              यह सारे बोम्ब के अवशेष संस्कृत एकेडमी द्वारका के म्युज़िम में आज भी स्थित हे| आपभी कभी गुजरात आए तो श्री द्वारकाधीश के दर्शन अवश्य करना।

COMMENTS