सीएम पद के दावेदार मैदान में तीन केंद्रीय मंत्री चार सांसद और विजयवर्गीय को टिकट देकर मचाई हलचल

  • Sep 27, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मध्य प्रदेश... भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें भी 39 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें तीन जीती और 36 हारी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है। दूसरी सूची में पार्टी ने चौंकाने वाले नाम शामिल कर सियासी हलचल मचा दी है। इस बार भाजपा के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा की दूसरी सूची में 39 प्रत्याशियों में 14 जनरल, 11 ओबीसी, 10 एसटी और चार एससी वर्ग से है।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना जिले की दिमनी से टिकट दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से टिकट दिया है। यहां से पटेल के भाई जालम सिंह पटेल का टिकट काट दिया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट देकर उनकी चुनावी राजनीति में वापसी की है। यह सीट अभी कांग्रेस के कब्जे में है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भाजपा ने टिकट दिया है। वे निवास सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने छह सांसद को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें सांसद राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम सीट से टिकट दिया गया है। सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने सतना, सीधी से विधायक केदार शुक्ला का टिकट काटकर सांसद रीती पाठक को प्रत्याशी बनाया है। नर्मदापुरम से सांसद उदय प्रताप सिंह को गाडरवाड़ा विधानसभा से टिकट दिया है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिल्ली से टिकट दिया गया है। यह सीट फिलहाल कांग्रेस के कब्जे में है। 2018 में कांग्रेस से गिर्राज दंडोतिया जीते थे। 2020 के उप चुनाव में भी यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा ने दूसरी सूची में उन चेहरों को उतारा है, जिनके ऊपर चुनाव प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी है। उनके मुख्यमंत्री के दावेदार की रेस में नाम को लेकर पहले से अटकलें लग रही थी। अब चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी के साथ ही प्रत्याशी बनाने से एक बार फिर ये अटकलें तेज हो गई हैं। इसके अलावा प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का नाम भी सीएम की रेस में चल रहा है। इसका कारण मध्य प्रदेश में प्रह्लाद पटेल ओबीसी का बड़ा चेहरा हैं। वे लोधी समाज से हैं। लोधी समाज का प्रदेश की करीब 56 सीटों पर सीधा प्रभाव है। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय भी प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे। पिछली बार पार्टी ने उनके बेटे आकाश को प्रत्याशी बनाया था। वे अभी विधायक हैं। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधियों को दूसरी सूची से साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। इसलिए पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। यहां से पार्टी ने श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया है। चतुर्वेदी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक