चाचोड़ी गांव में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया नम आंखों से ब्रह्मपुत्र सेना ने दी बप्पा को विदाई

  • Sep 29, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जालीवास टाइगर फोर्स ने दिया एकता का संदेश

रानी पाली।  चाचोड़ी  में  गणेश उत्सव 2023 . गढ़ के राजा को जालीवास के मुख्य चौराहे पर स्थापित  भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाकर विशेष पूजा अर्चना कर  बप्पा को घर वापसी में ऐतिहासिक स्वागत कर गणेश उत्सव 2023 कार्यक्रम का किया शुभारंभ।


ब्रह्मपुत्र सेवा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में गढ़ के राजा स्वागत कार्यक्रम।

सुंदर कांड पाठ  ।  प्रतिदिन सुबह-शाम महा आरती। महाप्रसादी।  भजन कीर्तन। सांस्कृतिक कार्यक्रम । वरगोडा कार्यक्रम । एवम विदाई समारोह का आयोजन रखकर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का किया गया समापन।  । सोहन सिंह भोपाजी ने बताया कि विसर्जन कार्यक्रम वरगोडा  गढ़ के राजा गणेश पंडाल परिसर में प्रतिमा के सामने ब्रह्मपुत्र सेना द्वारा। शीश नमन कर भामाशाह एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए  गणपति बप्पा मोरिया एवं भगवान श्री राम के जयकारो के साथ जाली वास के मुख्य चौराहे से गांधी चौक   स्कूल रोड   अस्पताल रोड।  ग्राम पंचायत रोड। रानी पाली रोड़ से होकर वरघोड़ा महादेव तालाब तक पहुंच कर सैकड़ो की संख्या में गणेश भक्तों के मौजूदगी में बप्पा बप्पा को नम आंखों से दी गई विदाई। नारायण सिंह ने कहा कि जालीवास टाइगर फोर्स के लगभग 200 सदस्य प्रवासी राज्यों से गांव पहुंचकर गणेश उत्सव का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में एकता का संदेश आम जन में जागरूक करने को लेकर धार्मिक  कार्यक्रम आयोजित कर  ब्रह्मपुत्र सेना ने एकता का दिया संदेश।

समाजसेवी कालू सिंह राजपुरोहित ने कहा कि गढ़ के राजा के नाम विशाल ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम के शुभारंभ से समापन तक राजपुरोहित जालीवास नवयुवक मंडल एवं गणेश भक्तों का महा आरती महा प्रसादी और विशाल भजन संध्या कार्यक्रम में सराहनीय योगदान से  ऐतिहासिक आयोजन को  सफल बनाने में सफलता हासिल की। और प्रशासन के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश प्रतिमा को महादेव सरोवर में विसर्जन किया।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक