अनिल कुमार अवस्थी को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण-शिक्षादूत सम्मान गरियाबंद स्कूल शिक्षा विभाग व्दारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह आक्सन हाल वन विभाग गरियाबंद मे आयोजित किया।

  • Oct 01, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

अनिल कुमार अवस्थी को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण-शिक्षादूत सम्मान

गरियाबंद स्कूल शिक्षा विभाग व्दारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह आक्सन हाल वन विभाग गरियाबंद मे आयोजित किया।इसमें विधायक श्री अमितेश शुक्ल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम एवं जनप्रतिनिधि,    जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत, डी.एम.सी के.एस नायक  उपस्थित थे। शिक्षा के क्षेत्र मे लगातार उत्कृष्ट कार्य करने,कबाड़ से जुगाड़, टी.एल.एम.,मुस्कान पुस्तकालय, खिलौना कार्नर निर्माण,नई नई तकनीकों, नवाचारों गतिविधियों के व्दारा शिक्षा, कोरोना काल के समय मोहल्ला क्लास, आनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करना,।शिक्षा के क्षेत्र  

के क्षेत्र मे उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिये  विकासखण्ड मैनपुर, संकुल केन्द्र कोदोभाटा, शास.कन्या प्राथमिक शाला अमलीपदर के सहायक शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण -शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह, शाल,,प्रमाण पत्र व 5000(पांच हजार रुपये) नगद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री अमितेश शुक्ला व श्री संजय नेताम,ने शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अनिल अवस्थी को शिक्षादूत सम्मान के लिये बी.ई.ओ. चन्दशेखर मिश्रा,, वि.ख.स्त्रोत सं.शिव कुमार नागे,सहा.वि.ख.शिक्षा अधिकारी यशवंत बघेल, संकुल प्राचार्य आलोकराव वागे,संकुल संवन्यक भागीरथी नागेश, संतोष तारक,कमल किशोर ताम्रकार, देवशरण साहु, एवं सभी शिक्षकों ने बधाई दी।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक