हजारों नागरिको के बीच गौरव सन्नी महाजन ने दिखाए तीखे तेवर

  • Oct 01, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

किसानों मजदूरों गरीबों की समस्याओं से कोई समझोता नही होगा


मुख्यमंत्री से महाजन ने की मांग नर्मदा जल दिजीए,श्यामपुर में गल्र्स कॉलेज होस्टल बनाईऐं,

सोयाबीन गेंंहू उधोग लगाईऐं ,बेरोजगारों को रोजगार दिजीए, बिजली बिलों को कम किजीए,



विधानसभा क्षेत्र सीहोर की जनता ने मनाया अपने लाडले नेता गौरव सन्नी महाजन का जन्मदिवस

कार्यकर्ताओं समर्थकों ने तहसील चौराहा से भोपाल नाका तक निकाली विशाल ऐतिहासिक महारैली

सीहोर। शनिवार को कार्यमंगलम में जन्मदिवस पर आयोजित सभा के दौरान गौरव सन्नी महाजन ने अपने तीखे तेवर दिखाकर सबको हैरान कर दिया। उन्होने साफ शब्दों में कहा की किसानों मजदूरों गरीबों आदिवासियों अल्पसंख्यकों अनुसुचित जाति वर्गो की समस्याओं और असुविधाओं से कोई समझोता नही होगा। इधर विधानसभा क्षेत्र सीहोर के हजारों नागरिकों ने अपने लाडले नेता गौरव सन्नी महाजन का जन्मदिवस महोत्सव के रूप में हर्षोउल्लास के साथ मनाया। विधानसभा क्षेत्र सीहेार के प्रत्येक गांव कस्बों नगरों से सीहोर पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं समर्थकों किसानों मजदूरों गरीबों ने तहसील चौराहा से भोपाल नाका तक गौरव सन्नी महाजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल ऐतिहासिक महारैली निकाल कर राजनैतिक विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इसी दिन गौरव सन्नी महाजन के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र सीहेार के ग्रामीण अंचलों में कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली गई घर घर द्वार द्वार दस्तक अभियान यात्रा का समापन भी किया गया। गौरव सन्नी महाजन को जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं देने के लिए हजारों लोगों को जनसमूह उमड़ पड़ा। हालात एैसे बने की कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस को भी व्यवस्था संभालनी पड़ी।


गौरव सन्नी महाजन ने सुबह सप्रथम निजनिवास पर पूजा अर्चना के बाद अपनी 75 वर्षीय माता उर्मिलादेवी महाजन का आशिर्वाद लिया जिस के बाद श्री महाजन अपनी धर्मपत्नि श्रीमति शोभना महाजन और पारिवारिक सदस्यों के साथ चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर भगवान का आशिर्वाद लिया। तहसील चौराहा पर सुबह दस बजे से श्यामपुर, अहमदपुर, दोराहा, बडख़ेड़ा हसन, चरनाल सहित ग्रामीणों अंचलों से सैकड़ों दो व चार पहिया वाहनों में सवार होकर हजारों के संख्या में ग्रामीणजनों का आना शुरू हो गया था। सैकड़ों लोगों ने गौरव सन्नी महाजन के तहसील चौराहा पहुचते ही उनका फूल मालाओं से स्वागत कर जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाऐं दी। तहसील चौराहा पर अनेक लोगों ने फल बांटकर पानी के पाउज बाटकर भी पिंय नेता गौरव सन्नी महाजन का जन्मदिवस मनाया। तत्पश्चात अनेक ढोलों बेड़बाजों डीजों के साथ गौरव सन्नी महाजन के नेत्तृत्व में महा विशाल रैली का शुभारंभ किया गया।



ऐतिहासिक महारैली में नाचते गाते सन्नी भैया संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है का जयघोष करते हुए हजारों कार्यकर्ता समर्थक अटल बिहारी वाजपेय चौराहा पहुंचे यह पर अनेक समर्थकों के द्वारा बुल्डोजर के माध्यम से महाजन पर जोरदार फूलों की वर्षा की गई। शहर के  बड़ा बाजार, पान चौराहा, पर भी शहर के दुकानदारों ने भव्य स्वागत किया। बदरी महल चौराहा पर मुस्लिम समाजजनों ने अपने प्रिय नेता गौरव सन्नी महाजन को पुष्प मालाऐं पहनाई। कोतवाली चौराहा पर राठौर क्षत्रीय समाज और यादव समाजजनों सहित सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा महाजन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अनेक स्थानों पर महाजन के द्वारा केक भी काटे गए। ऐतिहासिक महारैली इंग्लिशपुरा रोड से भोपाल नाका स्थित कार्यमंगलम परिसर में पहुंची।

महाविशाल रैली में कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के समर्थन में बेनर पोस्टर हाथों में लिए चल रहे थे।


कार्यमंगलम में किसानों मजदूरों गरीेबों अनुसुचित जाति जनजाति आदिवासी अल्पसंख्यक सहित सभी वगों के सर्वमान्य नेता गौरव सन्नी महाजन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारे क्षेत्र में सोयाबीन और गेहूं उत्पादन सबसे अधिक होता है इसलिए इन्हीं से संबंधित कुछ बड़े उद्योग विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाने चाहिए। जिससे की बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और किसानों का भी फायदा होगा। महाजन ने कहा की किसानों को बिजली बिल मनमाने तरीके से दिए जा रहे है यह नही चलेगा बिजली बिलों को कम किया जाए और जनता को राहत दी जानी चाहिए। महाजन ने कहा की विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर दोराह अहमदपुर में उच्चशिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को गल्स कॉलेज और होस्टल नही होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र में शासकीय गल्स कॉलेज और होस्टल होना जरूरी है। महाजन ने आगे कहा की सीहोर क्षेत्र में पानी की भी कमी है इसलिए नर्मदा का जल क्षेत्र को मिलना चाहिए जिससे की नागरिकों की समस्या का निराकरण हो महाजन ने कहा की यह सभी मांगे मुख्यमंत्री से की जा रही है उन्होने कहा की किसानों मजदूरों गरीबों आम जनता की समस्याओं से कोई समझोता नही होगा। विधानसभा क्षेत्र सीहेार के कोने कोने से पहुंचे हजारों समर्थकों का गौरव सन्नी महाजन ने हदृय से आभार व्यक्त किया।

news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक