विकास खण्ड मैनपुर के शिक्षको को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण-सम्मान

  • Oct 01, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

विकास खण्ड मैनपुर के शिक्षको 

 को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण-सम्मान

गरियाबंद स्कूल शिक्षा विभाग व्दारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह आक्सन हाल वन विभाग गरियाबंद मे आयोजित किया।इसमें विधायक श्री अमितेश शुक्ल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम एवं जनप्रतिनिधि,    जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत, डी.एम.सी के.एस नायक  उपस्थित थे। शिक्षा के क्षेत्र मे लगातार उत्कृष्ट कार्य करने,कबाड़ से जुगाड़, टी.एल.एम., नई नई तकनीकों, नवाचारों गतिविधियों के व्दारा शिक्षा, कोरोना काल के समय मोहल्ला क्लास, आनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करना,।शिक्षा के क्षेत्र  

के क्षेत्र मे उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिये  विकासखण्ड मैनपुर के शिक्षको  अनिल कुमार अवस्थी सहा.शि. शास.कन्या प्राथ.शाला अमलीपदर, दामोदर कश्यप सहा.शि. शा.प्राथ.शा.तेतलखुटी, उत्तम प्रधान सहा.शि. शा.प्राथ.शा.बिरीघाट ,प्रेम सिंह चक्रधारी सहा.शि.शा.प्राथ.शा.गोढि़यारी,दयाराम सोनवानी सहा.शि. शा.प्राथ.शा.टांडपारा, मोतीलाल दुर्गा सहा.शि. शा.प्रा. शा.अमलीपदर को  मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण -शिक्षादूत एवं पेश्वर यादव शिक्षक  शा.पूर्व मा.शा.गोना ,टीकम लाल सिन्हा शिक्षक शा.पूर्व माध्यमिक शा.पानी गाँव, को ज्ञानदीप  एवं चित्रसेन पटेल प्रधानपाठक शा.पूर्व माध्य.शाला देहारगुड़ा,कुमारमणीनागेश प्रधानपाठक शा.कन्या प्राथ. शा.अमलीपदर   सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह, शाल,,प्रमाण पत्र ,व शिक्षादूत हेतु  5000(पांच हजार रुपये) ,ज्ञान दीप  हेतु 7000(सात हजार रुपये), उत्कृष्ट प्रधान पाठक हेतु 1000 (एक हजार)  नगद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री अमितेश शुक्ला व श्री संजय नेताम,ने शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वि.ख.के सभी सम्मानित शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत, ज्ञानदीप,उत्कृष्ट प्रधान पाठक  सम्मान के लिये बी.ई.ओ. चन्दशेखर मिश्रा, वि.ख.स्त्रोत सं.शिव कुमार नागे,सहा.वि.ख.शिक्षा अधिकारी यशवंत बघेल, संकुल प्राचार्य  गोविंद पटेल, खम्भन साहू,आलोकराव वागे,प्राचार्य वरुण चक्रधारी ,संकुल संवन्यक भागीरथी नागेश, भूषण पाडे़, मुकेश ठाकुर, रसीद खान एवं समस्त संकुल संवन्यक ,  सूरज पात्र, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संतोष कुमार तारक,कमल किशोर ताम्रकार, देवशरण साहु, सरपंच  गोना सुनील मरकाम एवं सभी शिक्षकों ने बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्ञानेंद्र शर्मा, गिरीस शर्मा ने किया।

COMMENTS