सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से नए चेहरे के रूप में ठोंकी ताल।

  • Nov 07, 2022
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

सुमेरपुर विधानसभा से नए चेहरे के रूप में ठोकी ताल  


आजादी के 75 वर्ष बाद भी अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं ने आम लोगों को जातियां समीकरण से जातियों में बांटकर उनका शोषण करते रहे-राजेंद्र सिंह राजपुरोहित   


   


 सुमेरपुर । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां जब से देश आजाद हुआ है आजादी के 75 वर्ष बाद भी नेताओं ने आम लोगों को जातियों में बांटने का ही विकास किया है। इसी समीकरण के जरिए बार-बार चुनावों के समय शोषण करके उनको हक देने की बजाय उनको बनते अधिकारों से वंचित करते रहे है।  उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा लम्बे समय तक कांग्रेस के कद्दावर नेताओं ने मंत्री के आलावा अनेक विभिन्न पदों पर विराजमान होते रहे। भाजपा ने भी इस सीट पर कई बार विजय का परचम लहराते रहे पर विकास के लिए सिर्फ कागजों में ही बड़े-बड़े भाषणों के जरिए विकास के ढिंढोरा पीटते रहे और आज भी दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं के नेतृत्व में सरकारें समय लम्बे समय तक बढ़ता भ्रष्टाचार और महंगाई से आम किसान मजदूर की हालत बहुत ही दर्दनाक बनी हुई है। फिर भी दोनों राजनीतिक दल अभी तक  सिर्फ ग्रामीण लोगों से भारी मत हासिल कर जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने के दावे सिर्फ कोरे कागजों की तरह बनकर रह गए हैं।  आज भी सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी राजस्थान विश्व प्रख्यात जवाई बांध का पानी सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के आसपास तलहटी में बसे हुए हजारों लोगों को पेयजल से वंचित करके बाहरी क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाने का सिलसिला लम्बे समय से चलता रहा है। आज जवाई बांध के आसपास सैकड़ों गांव में पानी से आज भी ग्रामीण लोक वंचित चले आ रहे हैं। और खारा फ्लोरेडयुक्त  पेयजल पीकर  अनेक  बीमारियों का भी शिकार होते जा रहे हैं।उन्होंने कहा राजस्थान की सरकार होते हुए भी एवं केंद्र में भाजपा के नरेंद्र मोदी की सरकार होने के बावजूद भी अनेक गाड़ियां जवाई बांध स्टेशन व अन्य स्टेशनों पर

उनका ठहराव नहीं होने के कारण लम्बे समय से प्रवासियों की मांग केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्ण  देसूरी क्षेत्र के होने के बावजूद भी अभी तक प्रवासियों कि इस समस्या पर भी किसी भाजपा सांसद और राज्यसभा सांसद ने भी क्षेत्र के लिए कोई ज्यादा विशेष रेलवे के विकास के लिए ध्यान नहीं दिया है।  आज भी हजारों प्रवासी इस समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता के रूप में कई वर्षों तक कार्य निभाते रहे अब उन्होंने एनसीपी को छोड़कर हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी मैं शामिल होकर नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष बनने के पहली बार पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।  सुमेरपुर सीट पर ताल ठोकते हुए युवा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा मजदूरों किसानों व्यापारियों के अधिकारों के लिए एक लक्ष्य के रूप में राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार और इस क्षेत्र की सुमेरपुर क्षेत्र के समस्याएं और युवाओं के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में अगर पार्टी सत्ता पर अपनी विशेष भूमिका निभाने के लिए बड़ी संख्या में सीटों पर विजय पताका लहराती है। तो युवाओं को उनके क्षेत्र में उद्योग लगाकर और अनेक योजनाओं के जरिए उनको रोजगार उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा जिससे युवाओं को उद्योग के साथ-साथ कृषि विज्ञान में मैं भी बढ़ावा देने का अमूल्य समय मिलेगा।  उन्होंने अपनी दावेदारी पर चर्चा करते हुए पत्रकार के सवाल के जवाब को देते हुए कहा लम्बे समय से सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों की नए चेहरे की नया विकल्प के रूप में जनता क्षेत्र के लोग समाज के बीस हजार से ज्यादा मत समाज बंधुओं के होने के बावजूद इस बार परिवर्तन के लिए आवाज उठाकर आमजन को न्याय दिलाकर आगामी विधानसभा चुनावों में युवा नया इतिहास बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाकर राजस्थान की सत्ता पर एक नया परिवर्तन नया इतिहास बनाने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के मजबूत प्रबल दावेदारी को लेकर उनके विरोधियों मैं उनकी बढ़ती लोकप्रिय के कारण उनके होश उड़े हुए हैं। उन्होंने कहा अब तीसरा मोर्चा बनकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी शक्ति बनकर उभरेगी भाजपा कांग्रेस के  भ्रष्टाचारी कुशासन को जड़ से मिटाकर किसानों के सच्चे हितैषी प्रदेश की बागडोर युवाओं के हाथ में देकर आगामी विधानसभा चुनावों में नया इतिहास रचाएंगे ।

COMMENTS