कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने मंच पर ही छीना कार्यकर्ता से माइक इसी कारण रघुराज धाकड़ समर्थक दीपक शिवहरे भड़क बैठे

  • Oct 03, 2023
  • RS Rajak,Pushpanjali Today

news_image
सूरज यादव संवाददाता 
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा हुई अकाड़े हैं मै तब्दील 

कोलारस। कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा का मंच उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब कोलारस कार्यक्रम के प्रभारी जितेंद्र जैन गोटू और बैजनाथ सिंह यादव ने अपना उद्बोधन समाप्त किया। फिर जैसे ही दूसरे नेता रघुराज धाकड़ को भाषण देने के लिए बुलाया तो नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जो मुख्यातिथि की भूमिका में थे वो भड़क उठे और भरे मंच पर ही रघुराज धाकड़ के हाथ से माइक छीनकर उनकी बेज्जती कर दी। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आक्रोशित होकर कहा कि तुम एक तरफ बैठो, इससे पहले क्या कर रहे थे। मेरे पास इतना समय नहीं है कि तुम सबका भाषण सुनूं। रघुराज धाकड़ का मंच पर ही सार्वजनिक अपमान देख उनके समर्थक और कांग्रेस नेता दीपक शिवहरे भड़क उठे। उनको भड़कता देख अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उग्र हो गए और जनाक्रोश मंच कांग्रेस के आक्रोश अखाड़े के रुप में तब्दील हो गया। पुलिस ने आकर उक्त विवाद को शांत किया। इसके बाद मंच का संचालन भयभीत होकर कांपते हुए अशोक शर्मा ने किया। गोविंद सिंह ने मुखर होकर सभी कांग्रेसियों को बोलने से मना कर दिया। रघुराज धाकड़ की बेज्जती देख धाकड़ समर्थकों ने पूरे आयोजन को विवादित बना दिया। स्थिति ये हो गई कि मंच से नीचे हुड़दंग मचाने वाले कांग्रेसियों को शांत करने के लिए मंचासीन सभी नेताओं को हाथ तक जोड़ने पड़े। इस हुड़दंग ने रघुराज धाकड़ को कोलारस विधानसभा की उम्मीदवारी और कांग्रेस की नीतियों से दूर कर दिया। हालांकि मंच से कांग्रेसी नेता भाजपा के घोटालों को खोलने में असफल रहे। जनाक्रोश यात्रा औपचारिकता मात्र बनकर रह गई। विपक्षी पार्टी के रूप में पूरी जनता ने विपक्ष की भूमिका सही अदा न कर पाने से सभी को सिरे से नकार दिया। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड पर रविवार को आयोजित कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा शिवपुरी की तर्ज पर एक बार फिर अखाड़े में तब्दील हो गई। उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए आम कार्यकर्ताओं से लेकर टिकिट के दावेदार नेता दो दिन से जीतोड़ मेहनत कर रहे थे। लेकिन उक्त यात्रा का निर्धारित समय 2 बजे का था किंतु 5 बजे कोलारस पहुंची। सभी नेताओं के मंच पर पहुंचने के बाद नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, ग्वालियर संभाग प्रभारी शिव भाटिया, शिवपुरी जिले की प्रभारी रश्मि पवार, जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान का बड़ी माला पहनाकर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, बैजनाथ सिंह यादव, जितेंद्र जैन, पवन यादव, रघुराज धाकड़, अशोक शर्मा, राजकुमार यादव, रामवीर यादव, घनश्याम पाठक, मोहन अग्रवाल, अर्जुन इक्लोदिया, दीपक शिवहरे, अमित शिवहरे, मोहन सिंह राजपूत ग्वालियर, जयकिशन मांझी, कैलाश कुशवाह, भारतेन्दु चौहान, भानू पारीक, रफीक खान, राजू यादव, मौनू जादौन, निश्चय भार्गव, मोहित यादव, जितेंद्र शिवहरे, रिंकू रघुवंशी, गीता खटीक आदि ने अपने लाड़ले नेताओं का स्वागत किया।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक