सुपर गर्ल्स कार्यक्रम से निखरेगी, बालिकाओं की प्रतिभा : मेगा संकुल अमलीपदर

  • Oct 08, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

सुपर गर्ल्स कार्यक्रम से निखरेगी, बालिकाओं की प्रतिभा : मेगा संकुल अमलीपदर 


                       जिला प्रशासन गरियाबंद के अभिनव पहल सुपर गर्ल्स बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत मेगा संकुल स्तरीय प्रतियोगिता हनुमान हाल अमलीपदर में आयोजित किया गया।

सर्व प्रथम मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रतियोगिता मे एकल नृत्य, गायन, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, कविता आदि विधाओं  मे प्रथम एवं व्दितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।

              जिसमें आस पास के संकुल-अमलीपदर, गोढ़ियारी, कोदोभाटा,पदमपुर, मुड़गेलमाल,मुडा़गांव के छात्राएं  सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता मे भाग लिए। प्रतियोगिता के परिणाम जिसमें प्राथमिक-स्तर-(1)चित्रकला-कु.नम्रता सिन्हा (कन्या प्रा.अमलीपदर)(2)एकल गायन-कु.किरण महन्ती (प्रा.शा.कुरला पारा) (3)एकल नृत्य-कु.नारायणी (प्रा.शा.पदमपुर)(4)भाषण-कु.हेमप्रिया बघेल(प्रा.शा.कोदोभाटा)(5)कविता-कु.हेमलता बघेल (प्रा.शा.पदमपुर) 

माध्यमिक स्तर--(1) एकल नृत्य-कु.जयंती निषाद (माध्य.शा.कुरला पारा) (2)एकल गायन-कु.मालती यादव (माध्य.शा.उसरीजोर) (3)चित्रकला-कु.भगवती यादव (माध्य.शा.बिरीघाट) (4) भाषण-कु.जयंती (माध्य.शा.कुरलापारा) (5)वाद-विवाद-कु.ममता यादव, कु.रिंकी यादव (कन्या माध्य.शा.अमलीपदर)(6) कविता-कु.खगेस्त्री ध्रुव (माध्य.शा. गोढ़ियारी)

उच्च. माध्यमिक स्तर--

(1) एकल गायन-कु.याचिका बघेल (हाई.स्कूल बिरीघाट)(2) एकल नृत्य-कु.प्रमिला कुंजाम (कन्या हाई स्कूल अमलीपदर)(3)चित्रकला-कु.समीरा (हाई स्कूल मुड़गेलमाल) (4) भाषण-कु.लक्ष्मी यादव (हाई स्कूल बिरीघाट)(5)वाद-विवाद-कु. गीतांजलि, कु.कौशिकी पान्डेय (6)कविता-कु.सुजाता श्रीवास,आदि प्रथम स्थान पर रहीं। विजयी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं टिफीन डब्बा प्रदान कर सम्मानित की गई।  

इस कार्यक्रम मे मंच संचालन श्री कमलकिशोर ताम्रकार के व्दारा बहुत ही शानदार तरीके से किया गया। मुख्य आकर्षण नृत्य प्रतियोगिता की रही है।

                  कार्यक्रम मे मेगा संकुल प्राचार्य, श्री वरुण चक्रधारी, श्री आलोक राव वाघे प्राचार्य एवं छः संकुल के समन्वयक श्री भागीरथी नागेश, श्री सुभाष पान्डेय, श्री अनन्त राम नागेंद्र, श्री नरेंद्र दीवान,श्री भानुप्रताप राठौर,श्री भूषण पाडे़ मध्यान्ह भोजन स्व.सहायता समुह अध्यक्ष श्री मति मणीभोषले प्रधानपाठक श्री देवशरण साहु,धनसिंग मरकाम, कुमार सिंग बघेल, लोकेन्द्र अवस्थी, तीरथ श्रीवास ,प्रेमचक्रधारी,विष्णु राम साहु,एवं प्रभारी शिक्षक गण अनिल कुमार अवस्थी, मोतीलाल दुर्गा, लक्ष्मी कांत दुबे,सुकाश राव,राजेश राव ,नीलाबंर मांझी,हरिश्चंद्र चक्रधारी,,श्री मति द्रोपती मरकाम, श्री मति स्वाति वाघे, श्री मति गरिमा सलामे,  सभी शिक्षक गण  एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक