5000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को ऊमरी पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा व एक राउण्ड के साथ किया गिरफ्तार

  • Oct 10, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

थाना ऊमरी।  दिनांक- 09/10/2023 को डीजीपी महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना के दिशा-निर्देशन पर म.प्र. में अपराध पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सहायता के लिये म.प्र. पुलिस सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन श्री सुशान्त सक्सैना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री कुमार सौरभ के मार्गदर्शन में नागरिकों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये भिण्ड पुलिस निरंतर कार्यवाही कर रही है।


इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी जिलों में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय भिण्ड संजय सिंह के मार्ग दर्शन में इनामी, फरारी आरोपियों, स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के थाना लहार के अपराध क्र. 56/2019 धारा 457,511 भादवि न्यायालयीन प्र.क्र. 193/2019 में 5000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को एक देशी कट्टा व राउण्ड के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


दिनांक 08/10/2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नहर की पुलिया ग्राम रूर के पास अवैध हथियार लिये घूम रहा है मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से सूचना की तस्दीक गई तो मुखबिर के बताये स्थान पर मुखबिर के बताये हुलिया का व्यक्ति मिला जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा। उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसकी कमर से एक देशी 315 बोर का कट्टा तथा पेन्ट की जेब से एक जिंदा राउण्ड मिला जिसे समक्ष पंचान विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


उक्त गिरफ्तार शुदा आरोपी थाना लहार के अपराध क्र. 56/2019 धारा 457,511 भादवि न्यायालयीन प्र.क्र. 93/ 2019 में स्थाई वारंटी है जिसकी गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तार शुदा आरोपी आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरुद्ध थाना ऊमरी पर चोरी, आर्म्स एक्ट, तथा थाना लहार में चोरी के प्रयास सहित कुल 03 अपराध पंजीबद्ध है। गिरफ्तार शुदा आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है।


जम मसरुका- एक कट्टा 315 बोर, एक जिंदा राउण्ड


सराहनीय भूमिका:-


उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्र. आर. आशीष तिवारी, मनोज सिंह राजावत, मयंक दुबे, आरक्षक धर्मपाल सिंह, विमल भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक