भारत जोड़ो यात्रा से देश - प्रदेश में भ्रष्टाचार का होगा अंत : मान सिंहकुशवाहा

  • Nov 07, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पंकज त्रिपाठी पुष्पांजली टुडे

मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह यात्रा के चौथे दिन आज भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल 

भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन मेहगाँव शिव शक्ति गार्डन से राष्ट्रगान के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया यात्रा में छोटे छोटे नन्हे बच्चों ने हाथ में तिरंगा व संविधान की किताब लेकर यात्रा में सम्मिलित होकर आगे चलने का काम किया बरहद बहुआ गिगरखी माता का पूरा जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया बिरखडी गोहद पर विधायक मेवाराम जाटव ने यात्रा का स्वागत कर यात्रा में सम्मिलित होकर गोहद विश्राम स्थल तक चलने का कार्य किया उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष गुर्जर तिरंगे को सलामी देकर यात्रा का स्वागत किया इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने कहा भ्रष्टाचार और नफरत को मिटाना यह यात्रा का उद्देश है और जानकारी देते हुए बताया यात्रा में आज मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह जी हरिराम की कुईया मालनपुर मे समय 2 बजे शामिल होंगे,यात्रा का समापन मालनपुर टोल प्लाजा पर ग्वालियर के पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी को सौप दी जाएगी। यात्रा में प्रमुख रूप से यात्रा के जिला समन्वयक रणजीत सिंह गुर्जर ,सह समन्वयक संदीप मिश्रा,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया, मनोज देपुरिया ,वीरेंद्र यादव, सोमबीर यादव, मनोज गुप्ता, राजेंद्र परिहार, संग्राम सिंह तोमर ,केशव देसाई, कुलदीप गुर्जर, शांति कुशवाहा, मालती जाटव अमित कुशवाहा इत्यादि लोग शामिल हुए।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक