चेतना मंच दशहरे में श्री राम कथा का भव्य मंचन दिनांक 24 को शताब्दीपुरम नवीन दशहरा मैदान में

  • Oct 18, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

किर्गिस्तान एवं मलेशिया के कलाकार होंगे मुख्य आकर्षण

      ग्वालियर 17 अक्टूबर। चेतना मंच के तत्वाधान में शताब्दीपुरम् स्थित नवीन दशहरा मैदान में 19वें विशाल दशहरा समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में किर्गिस्तान एवं मलेशिया के कलाकारों की पारम्परिक नृत्य प्रस्तुतियाँ, रामचरित मानस पर आधारित ''संगीत नाटिका'' ''श्री रामकथा'' तथा 65 फीट के रावण का दहन विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।  

चेतना मंच के अध्यक्ष श्री दीपक तोमर एवं संरक्षक श्री ब्रजेश यादव द्वारा जारी की गयी जानकारी में बताया कि, नवीन दशहरा मैदान शताब्दीपुरम् में 19वें दशहरा समारोह में किर्गिस्तान के 12 एवं मलेशिया के 10 कलाकारों के दल विशेष रूप से अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं। ग्वालियर महानगर में तथा सम्भवतः म.प्र. में प्रथम बार विदेशी कलाकरों की दशहरे पर प्रस्तुतियाँ होगी। जिसमें मलेशिया के दल द्वारा ''नागजत'' तथा किर्गिस्तान के दल द्वारा ''काराजोरगो'' नृत्य की प्रस्तुती दी जायेगी। ये नृत्य इन देशों के पारम्परिक नृत्य हैं जो ''जीत'' के अवसर किये जाते है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 65 फीट के रावण का दहन किया जायेगा जो सम्भवतः नगर में सबसे बड़ा रावण दहन होगा। 

   चेतना मंच के उपाध्यक्ष डॉ. अरविन्द मित्तल एवं रामप्रकाश परमार ने बताया कि मंचन ''श्रीराम कथा'' के निर्देशक बृजकिशोर दीक्षित है, जिसमें 80 कलाकार इस मनमोहक संगीत नाटिका में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुती देगें। एक घण्टा तीस मिनट अवधि की इस श्रीराम कथा में शिव विवाह का भव्य मंचन होगा, जिसमें नंदी महाराज का नृत्य, शिवजी की विशाल बारात मुख्य आकर्षण होगी। जिसमें  भूत-प्रेत एवं देवी-देवता नृत्य करते हुये दिखाई देगें। इसके उपरांत राम जन्म, ताड़का वध, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, राम-रावण युद्ध आदि प्रसंगों को बहुत ही आकर्षक रूप में विशेष लाइट व्यवस्था के साथ प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में 65 फीट के रावण मेघनाथ एवं कुम्भकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जायेगा जो सम्भवतः नगर मे सबसे बड़े रावण का पुतला होगा।इसके उपरांत बहुत ही आकर्षक आतिशबाजी होगी।

     कार्यक्रम को ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, मॉ पीताम्बरा ज्वैलर्स, चौधरी घनश्याम एकेडमी, अभिलाषा एन.डी.ए. क्लासेस, रिसा इण्डस्ट्रीज, बृजवासी मिष्ठान भण्डार, श्रीराम मिष्ठान भण्डार, सजल कन्स्ट्रक्शन एवं रेस्टॉरेंट, देहली पब्लिक अकेडमी, ऋषिगालव पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल, जॉयवैली स्कूल, इण्डीकिड्स पब्लिक स्कूल, डी.पी.एम. क्लासेस एवं मुस्कान ज्वैलर्स आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। 

चेतना मंच के दीपक तोमर, बृजेश यादव, डॉ. अरविन्द मित्तल, डॉ. आदित्य भदौरिया, सुरेश वर्मा,पी.एस. कुशवाह, रामप्रकाश परमार, बालकृष्ण शर्मा, अरविन्द वाजपेयी, विकास अग्रवाल, सागर नाती, गिर्राज शर्मा, अशोक मिश्रा, जे.पी. पाण्डेय, श्याम नरेश, श्रीमती शालिनी गुप्ता आदि ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं से आग्रह है कि दशहरे वाले दिन सांयकल 07 बजे तक अपना-अपना स्थान ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनायें।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक