भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में राज्य सरकार के वादा खिलाफी को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ अश्वनी अवस्थी

  • Nov 08, 2022
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में राज्य सरकार के वादा खिलाफी को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ अश्वनी अवस्थी 



कोटा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा मंडल द्वारा पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार रैली का आयोजन किया गया । जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालनी सिंह व जिला महामंत्री गायत्री साहू, के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाओं द्वारा सीएम भूपेश बघेल की वादाखिलाफी पर थाली बजाते हुए कोटा रेल्वे स्टेशन से पैदल रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव कर नारे लगाते हुए राज्यपाल के नाम ग्यापन सौंपा गया , कोटा एसडीएम कार्यालय के सामने महिला मोर्चा मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ वादाखिलाफी के नारे लगाए तत्पश्चात कोटा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया महिला मोर्चा मंडल की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह राजपूत ने अपनी बात रखते हुए शराबबंदी, रेडी टू ईट, एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे कई मुद्दों पर निशाना साधा ।



इस विधानसभा हुंकार रैली के दौरान महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे, महामंत्री गायत्री साहू, सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा मंडल के सदस्य शामिल रहे। इस पूरे रैली के दौरान भाजपा पुरुष वर्ग ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक,जिला महामंत्री मोहित जायसवाल,राजू राठौर, बजरंग जायसवाल सहित भारी संख्या में भाजपा के पुरूष वर्ग भी शामिल रहे ।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक