19 वर्ष से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Oct 27, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

थाना ऊमरी। दिनांक 26 अक्टूबर को आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. असित यादव के निर्देशन में तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव पाठक, श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय भिण्ड श्री संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरारी एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड अभियान के तहत ऊमरी पुलिस ने एक्सीडेंट के प्रकरण में वर्ष 2005 से फरार चल रहे 10000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


माननीय न्यायालय भिण्ड के प्र.क्र. 1025/2003, थाना ऊमरी के अपराध क्र. 41/1996 धारा 304ए भादवि में फरार चल रहे आरोपी का माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 23/02/2005 को स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दिनांक 25/10/2023 को मुखबिर की सूचना पर उक्त इनामी स्थाई वारंटी को उदी मोड जिला इटावा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा स्थाई वारंटी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।


अपराधी:

नाम- जयराम पुत्र बादशाह सिंह कुशवाह  निवासी हरलाल का पुरा थाना बासोनी जिला आगरा (उ.प्र. )


सराहनीय भूमिका:-


उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उ.नि. नीतेन्द्र माई, प्र.आर. आशीष तिवारी, राजवीर सिंह, आरक्षक धर्मपाल सिंह परिहार तथा सायबर सैल से आरक्षक आनंद दीक्षित, राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक