कांग्रेस सरकार ने 15 माह के छोटे से कार्यकाल में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया

  • Nov 04, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस सरकार ने 15 माह के छोटे से कार्यकाल में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली दी, शुद्ध के लिये युद्ध से मिलावट खोरी खत्म हुई, माफियाराज काे कुचला गया, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 300 रूपये से बढ़ाकर 600 रूपये किया, कन्या विवाह सहायता को 55 हजार रूपये किया, तेन्दुपत्ता बोनस को 2500 रूपये कर अनेक वचनों को पूर्ण किया। यह विचार आज कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने जनसंपर्क के दौरान आमजनों के बीच व्यक्त किये। आज कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 18 के आदर्श नगर का संपूर्ण क्षेत्र एवं खेल मैदान दीनदयाल नगर से जनसंपर्क प्रारम्भ कर आस-पास की विभिन्न गलियों में घर-घर पहुॅच कर जनता से सीधा संवाद किया। इसके साथ ही महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 28 के राठौर संतर, श्रीनगर काॅलोनी, मेहरा काॅलोनी, नितिन नगर, गली नं.1, गली नं.2, गली नं.3, गली नं.4, कुबेर आश्रम और इसी क्रम में पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार, मानवेन्द्र सिंह सिकरवार ‘गांधी’ एवं आदित्य सतीश सिकरवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पूर्व के अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।  जनसंपर्क के दौरान विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी एक वर्ग के लिये नहीं सोचती, कांग्रेस की रीति-नीति में सभी वर्गो के व्यक्तियों के लिये सोचना एवं कार्य करना है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसान भाईयों के लिये भी कई योजनाओं लाई है। जिसमें कृषक-न्याय योजना, इंदिरा किसान ज्योति योजना, किसानों भाईयों को सिंचाई एवं सड़क का अधिकार, खाद-बीज प्रदाय व कृषि लागत पर नियंत्रण, सस्ती ब्‍याज दरों पर कृषि ऋण एवं क्रेडिट कार्ड, फसल सुरक्षा बीमा जैसी कई सौगाते कांग्रेस मध्यप्रदेश के लिये लायेगी। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है और भाजपा नेता मजे कर रहे हैं, भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी की बात क्यों नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा सरकार ने कर्ज में डूबो दिया है, विकास कार्य ठप पडे हैं।

   जनसंपर्क में जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्‍णराव दीक्षित, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, हितेन्द्र यादव, अनूप शिवहरे, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, संजना राजावत, रेनू चौहान, प्रीती सोनी, आशा गौर, मंजू यादव, कीर्ति सिंघल पाठक, सुधीर मण्डेलिया, वकील कंषाना, आवेद नकवी, जबर सिंह, योगेन्द्र सिंह नौनेरा, रमेश झा, मनीषा शर्मा, विक्की, लालता प्रसाद मिश्रा, पंचम सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह सिसोदिया, मनोज वर्मा, मंथन सिंह, पप्पू पंडित, लोकेन्द्र साहू, सुरेश वाजपेयी, राजू बाथम, कोक सिंह राजे, ओंकार सरपंच, राहुल जाटव, अमित चतुर्वेदी, रामावतार चक्की वाले, जगन्नाथ जाटव, जहान सिंह तोमर, ब्रजेन्द्र सिंह तोमर, राजेश तोमर, वकील कंषाना, छोटू तोमर आदि मौजूद रहे।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक