सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में मनाया गया विश्व रैडियोग्राफर दिवस

  • Nov 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ वासुदेव सिकारिया के मार्गदर्शन में बुधवार 08 नवंबर काे रेडियोग्राफर रवि जोशी के द्वारा केन्द्र पर रेडियोग्राफी दिवस मनाया गया। इस दौरान विल्हेम्स कोनार्ट रॉटजन के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया। एक्स रे मशीन का आविष्कारक विल्हेम्स कोनार्ट रॉटजन के द्वारा  08 नवम्बर 1895 में किया था। उनके इस अविष्कार के लिए 1901 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।


रेडियोग्राफर रवि जोशी द्वारा आज उन रेडियोग्राफर को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने नर सेवा में एक्सरे मशीन पर कार्य करते करते रेडिएशन के दुष्प्रभाव से कैंसर से पीड़ित होकर मृत्यु को प्राप्त हो गए ।

जोशी द्वारा बताया गया रेडिएशन के दुष्प्रभाव से आज भी कई रेडियोग्राफर पीड़ित है।


डॉक्टर राजेश शर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा एक्सरे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया और अनावश्यक रूप से एक्सरे नहीं करवाने की सलाह दी।


डॉक्टर आदित्य शर्मा द्वारा एक्सरे के आविष्कार के बाद मेडिकल फील्ड में जो अभूत पूर्व बदलाव हुए उसके बारे में विचार व्यक्त किए उन्होंने एक्सरे, सिटी, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड मशीनों के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर निकिता सिंघल डॉक्टर विक्रम मिलन, डॉक्टर अर्जुन सिंह भदौरिया दंतरोग विशेषज्ञ एवम सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा शर्मा, योगेश सिंह, डॉक्टर जितेन्द्र भटेले, स्तुतिपाल, रागिनी,मनोज कुमार, अंकिता चांचड , डॉक्टर अरविंद कुशवाह, डॉक्टर सत्यनारायण, लैब टेक्नीशियन मुनेंद्र बघेल, फार्मासिस्ट प्रदीप शर्मा, टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाईजर अरुण सिंह भदौरिया, बीसीएम राघवेंद्र सिंह, बीपीएम वीरेंद्र अटल, लेखपाल पूरन सिंह एवम अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक