इस बार भ्रष्टाचार की नहीं विकास एवं शिष्टाचार की सरकार को चुनना है विक्रम मस्ताल शर्मा

  • Nov 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

बुधनी। प्रदेशभर सहित सीहोर जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। जहां देखों वहां पर भ्रष्टाचार है। भाजपा केे नेता हो या सरकार के अधिकारी सभी शिष्टाचार को भूल रहे हैं। भ्रष्टाचार के आंकठ में सब इतने डुबे हुए हैं कि उन्हें गरीब जनता का ध्यान ही नहीं है। गांवों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है तोे वहीं उन्हें उनका अधिकार भी नहीं मिल पा रहा है। योजनाओें के नाम पर लूट-खसोट मची हुई है। इस बार यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो सभी का 25 लाख रूपए का मेडिक्लेम कराया जाएगा, 10 लाख रूपए का बीमा कराया जाएगा। इसके साथ ही किसानों का कर्जमाफ होगा, उनके बिजली के बिल हाफ होंगे। महिलाओें के लिए नारी सम्मान योजना मेें 1500 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। ये बातें बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कही है। वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रोें का दौरा कर रहे हैं। बुधवार कोे उन्होंने बुधनी विधानसभा के ग्राम ककरदा, खड़ली, भौमदा, बरखेड़ा, वासनिया खुर्द, वासनिया कला, सांवलखेड़ा, रतनपुर, रानी कुंडी, जाजना, मट्ठागांव, नेहलाई, रेवगांव, मरदानपुर, बेराखेड़ी, मांजरकुई, नयागांव सहित कई अन्य गांवों का दौरा किया।

विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा कि जिस तरह से विकास के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है वह विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। जब विकास कार्य कराए ही नहीं तो फिर किस बात पर वोट मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि विकास देखना है तो कमलनाथजी के छिंदवाड़ा में जाकर देखिए ऐसा होता है विकास। यहां पर युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।   किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है। गांवों में लोगोें को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है और भाजपा विकास की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि क्या सिर्फ सड़कें बनाना विकास है, क्या सिर्फ योजनाएं शुरू करना विकास है, क्या सिर्फ योजनाओं का ढिंढोरा पीटना विकास है। ये विकास नहीं है, ये तोे भ्रष्टाचार करने केे तरीके इजाद किए गए हैं कि सड़केें बनवाओ तो इसमें सभी कोे जमकर कमीशन मिलेगा। योजनाएं शुरू करोे और इन योजनाओं का लाभ भाजपा के नेता और अधिकारी लेते हैं। यदि प्रदेश के साथ ही बुधनी विधानसभा का विकास कराना है तोे इस बार कांग्रेस की सरकार को चुनना है। इस दौरान बुधनी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता सहित समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन -

बुधनी विधानसभा के रेहटी तहसील स्थित रानीकुंडी में भारतीय जनता पार्टी के 50 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। भाजपा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की गरीब विरोधी, किसान विरोधी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत किया और फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक