गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में अखंड पाठ एवं विशेष लंगर का किया गया आयोजन

  • Nov 28, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद। सिख समुदाय के सर्वोच्च गुरु नानक जी की 554 वीं जयंती प्रकाश पर्व के रूप में क्षेत्र के गुरुद्वारों में बड़ी धूमधाम से मनाई। इस दौरान गुरुद्वारों में अखंड पाठ एवं लंगर का आयोजन किया गया। इसी के अंतर्गत गोहद चौराहा के हरगोविंदपुरा पर स्थित गुरुद्वारा पर सैकड़ो सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने 12 नवंबर से 27 नवंबर तक हरगोविंदपुरा में गुरु नानक जयंती को उत्सव के रूप में मनाया। जिसमें पूरे 15 दिन प्रभात फेरी निकालकर गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन हुआ। 27 नवंबर के दिन गुरुद्वारे पर विशेष लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सिख समुदाय के महिला एवं पुरुषों के द्वारा स्वयं लंगर बनाकर सेवा भाव से सभी को प्रसादी के रूप में परोस कर खिलाया गया। यह लंगर पूरे दिन देर रात्रि तक चला, जिसमें हजारों की तादात में सभी धर्म के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन बाबा जी जग्गा सिंह के द्वारा किया गया। गुरुद्वारे में सिख समुदाय के द्वारा निशान साहिब का चोला बदलकर सेवा की गई। इस दौरान पुरुषों में सरदार मक्खन सिंह पन्नू, रतन सिंह, अवतार सिंह, संतोख सिंह, सतनाम सिंह, कृपाल सिंह, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, महिलाओं में गुरमीत कौर, पलविंदर कौर, मनजीत कौर, सुखविंदर कौर, वीर कौर आदि सम्मिलित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक