प्रदेश में चल रही है माफियाओं की सरकार : डॉ. गोविंद सिंह

  • Nov 08, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी प्रदेश में कांग्रेस सरकार - मानसिंह कुशवाह

पुष्पांजली टुडे

भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन यात्रा का गोहद चौराहा से राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुई छीमका, सर्वा,रायतपुरा होते हुए यात्रा मालनपुर पहुंची यहां यात्रा में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह  सम्मिलित हुए उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा की अगुवाई की 5 किलोमीटर पैदल चलकर टोल प्लाजा पहुंचकर गवालियर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी ने राष्ट्रीय ध्वज संविधान की प्रति सौंपने का कार्य किया,उसके पश्चात टोल प्लाजा  पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा इस दौर में प्रदेश में चारों तरफ माफियाओं के द्वारा लूट मची हुई है इस प्रदेश और देश को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा यह देश और प्रदेश भ्रष्टाचार के कारण संकट से जूझ रहा है इसे बचाने के लिए कार्यकर्ता 2023 के लिए कमर कस लें और इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करें पदयात्रा में सहभागी बने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा आपके खून पसीने की मेहनत बेकार नहीं जाएगी,यह यात्रा का उद्देश्य देश का संविधान की रक्षा करना है, जिसके लिए आज रोडों पर निकले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं इसी क्रम में इस यात्रा के समन्वयक रणजीत सिंह गुर्जर सह समन्वयक संदीप मिश्रा व गोहद विधायक मेवाराम जाटव ने भी अपने विचार रखे । यात्रा में प्रमुख रूप से मनोज देपुरिया शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, वीरेंद्र यादव ,डॉ रणवीर यादव, राजीव कौशिक,अमित दातरे, राहुल भदौरिया, हरिओम भदौरिया, सोनवीर यादव, प्रमोद शुक्ला, शुभम आजाद,शुभम परजीत लोधी, लोकेंद्र यादव,विकास यादव,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीश जरारिया, जितेंद्र गुड्डू नरवरिया,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया,किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र भदौरिया, नाथूराम चुरानीया, सुशील पचौरी, चंद्रभान सिंह राजावत रामा सिंह कुशवाह, चंद्रेश नरवरिया ,राहुल कुशवाह ,राजवीर खन्ना, वीरेंद्र त्यागी, सुरेंद्र सिंह चौहान सरपंच,संजीव करैया,अमित कुशवाह इत्यादि लोग उपस्थित थे

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक