आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह देखने को मिल रहा

  • Dec 11, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह देखने को मिल रहा   

रायपुर   विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ में भाजपा को भारी बहुमत मिलने के बाद आज नये मुख्यमंत्री कुनकुरी विधायक एंव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को चुना गया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।


भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी  ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ प्रदेश श्री साय के नेतृत्व में तेजी से विकास करेगी विष्णुदेव साय पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्री रह चुके है और आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ प्रदेश की जनता केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के नीतियों पर मुहर लगाया है। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आगामी प्रदेश विकास की एक नई गाथा लिखेगी। प्रदेश महामंत्री  विभा अवस्थी ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है

COMMENTS