राष्ट्रीय स्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण टिप्स

  • Dec 18, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जच्चा-बच्चा स्वस्थता कांफ्रेंस सम्पन्न

सीहोर। रविवार को स्थानीय क्रिसेंट रिसोर्ट के लीजा हॉल में मेंटर्नल फीटल मेडिसिन की कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें 9 विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। 

इस मौके पर गेस्टो एन्ट्रोलोजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. पियूष मनोरिया द्वारा हेपिटाईटिस बी की बीमारी से कैसे बचा जा सकता है के बारे में बताया गया। एंडो क्रायानोलोजिस्ट डॉ. मयूर अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बच्चों व माँ को शुगर की बीमारी से कैसे बचाया जा सकता है। नियूरोलोजिस्ट डॉ. नीरेन्द्र राय ने बताया कि मिरगी के दौरे के दौरान गर्भ अवस्था में कैसे इलाज किया जा सकता है। गोस्टो इंट्रलोलिस्ट डॉ. सी. सी.चोबल ने बताया कि लीवर की बीमारी में कैसे इलाज किया जाता है। डॉ. सुमित भटनागर कॉडियोलोजिस्ट द्वारा बताया गया कि हृदय की बीमारी में गर्भावस्था में कैसे इलाज किया जा सकता है। विभिन्न बीमारियों का जच्चा-बच्चा के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है। इस पर व्याख्यान दिया। 

इस मौके पर जिले भर से लगभग 100 डॉक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुदेश राय एवं जिलाधीश प्रवीण सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस आयोजन में जिलाधीश प्रवीण सिंह द्वारा डॉ. एल.एन. नामदेव, सीहोर नाक,कान गला विशेषज्ञ, डॉ. आर.सी. विश्वकर्मा सर्जन भेरूंदा, डॉ. जी.डी. सोनी अस्थी रोग विशेषज्ञ को शील्ड भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुदेश राय द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से डॉक्टरों को नई जानकारियाँ मिलती हैं।जिलाधीश प्रवीण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुगल पर ध्यान ना देकर मरीज को डॉक्टर की सलाह मानना चाहिये। डॉक्टरों को भी दुरस्त क्षेत्रों में जाकर काउन्सलिंग कर मरीज के डर को दूर करना चाहिये। स्वागत भाषण चैयरमेन डॉ. हीरा दलोद्रिया द्वारा दिया गया व आभार ऑर्गनाईजिंग सेकेटरी डॉ. आर.के. वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया, पूर्व सिविल सर्जन डॉ.भरत आर्य, सिविल सर्जन प्रवीर गुप्ता, डॉ. व्ही.के. चतुर्वेदी, डॉ. विवेक सक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशीष पटेल का भी विशेष सहयोग रहा।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक