मल्टी लेयर कृषि प्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Dec 20, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के द्वारा भिंड जिला के टूडीला ग्राम पंचायत में मल्टी लेयर फार्मिंग का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजना किया गया | प्रशिक्षण में 50 से अधिक किसानो ने प्रशिक्षण में भाग लिया। मल्टी फार्मिंग के जनक व् प्रधानमंत्री उन्नत कृषक से सम्मनित श्री आकाश चौरसिया एव उनके सहयोगी गौरव जी द्वारा किसानो को विभिन प्रकार का प्रक्टिकल व् थ्योरी जानकारी उपलब्ध करवाया गया | टूडीला ग्राम पंचायत किसान श्री कमलेश जाटव जी के 60* 80 फीट के खेत पर मल्टी फार्मिंग लेयर का प्रयोग किया गया। प्रशिक्षण में 7 गाँव 50 से अधिक प्राकृतिक जैविक खेती करने वाले किसानो ने भाग लिया श्री आकाश जी के द्वारा निम्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया -


1 - प्राकृतिक एव जैविक खेती


2 - बहुमंजिला कृषि प्रैक्टिकल अभ्यास


3 - कम पानी एव अन्य विधियों द्वारा उत्पादन में बढ़ोतरी


4 - देशी बीजो का महत्व एवं भूमि स्वास्थ्य प्रबंधन


5 - मिटटी का संतुलित और सम्पूर्ण आहार ब नाने की प्रक्रिया


6 - भारतीय गाय का महत्व, आहार, नस्ल सुधार एवं गौ पालन प्रबधन


आदि विषयो पर महत्व पूर्ण जानकरी व् प्रयोग अभ्यास किया गया | श्री संजय जी ने कहा यह प्रशिक्षण किसानो के लिए आर्थिक उन्नति की एक रास्ता होगा जो खेत और किसान से हो कर जायेगा जो इस रास्ते में चले गा उसका जीवन समृधि भरा होगा उन्नत कृषि प्रणाली वाली यह पद्धति अधिक लाभ वाली है किसानो को समृधि शाली व्यवस्था का भाग बनाएगा | आदर्श गाँव योजना प्रमुख श्री प्रमोद जी ने कहा की यह प्रणाली द्वारा किसानो की आय दुगनी का प्रमुख साधन है किसान इस विधि के माध्यम से खेती की लागत में बहुत कमी आयेगी और लाभ का प्रतिशत बहुत बढेगा इस विधि के करण किसानो की आत्महत्याओं में भी कमी आयेगी । कार्यक्रम के सूर्या फाउंडेशन जैविक खेती प्रकल्प के प्रमुख श्री संजय वशिष्ट एव आदर्श गाँव योजना प्रोजेक्ट हेड श्री प्रमोद आसरे, जोनल हेड श्री सत्रुघन लाल जी, सूर्या फाउंडेशन के csr हेड श्री शिव राजवाड़े जी ग्राम पंचायत सरपंच श्री एदल गुर्जर, सचिव जितेन्द्र गुर्जर, पूर्व कृषि विस्तारक अधिकारी श्री कमलेश शर्मा जी जैविक खेती के उन्नत किसान समर्थ सिंह, सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के सीनियर प्रोग्राम कोआर्डिनेटर श्री अशोक कुमार आजीविका प्रमुख श्री रवि तिवारी, कलस्टर कोआर्डिनेटर श्री राजीव सिंह एवं 08 विलेज कोआर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।

news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक